फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Budget 2021: Uttarakhand government asks for green bonus for central Government

बजट सत्र 2021: उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से मांगा ग्रीन बोनस, सीमांत क्षेत्रों के लिए अधिक धन देने पर भी जोर

Wed, 20 Jan 2021 10:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Jan 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
Union Budget 2021: Uttarakhand government asks for green bonus for central Government
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से इस बार के बजट में ग्रीन बोनस और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए अधिक धनराशि जारी करने की मांग की है। मंगलवार को विधानसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर से उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बात की।

विज्ञापन


केंद्र की ओर से यह बैठक बजट पूर्व प्रत्याशा को लेकर आयोजित की गई थी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने केंद्रीय वित्त मंत्री से बात करते हुए ग्रीन बोनस पर जोर दिया और कहा कि उद्योगों के विस्तार की कीमत पर पर्यावरण की रक्षा करने के लिए उत्तराखंड को यह बोनस दिया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार की ओर से पांच साल के लिए ग्रीन बोनस के रूप में 40 हजार करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन


इसी के साथ चीन और नेपाल से सटी सीमा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने केंद्र से बजट में सीमांत विकास और सुरक्षा के लिए अधिक प्रावधान करने की मांग भी की। कौशिक ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास अन्य क्षेत्रों के मुकाबले कम हुआ है जिसके कारण यहां से लोगों का पलायन हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर जताई गई अन्य अपेक्षाएं

- स्प्रिचुअल इको जोन या नई केंद्र सहायतित स्पेशल आयुष जोन योजना के लिए धनराशि।
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवास निर्माण के तहत प्रति लाभार्थी 1.30 लाख रुपये को बढ़ाकर दो लाख की सहायता राशि ।
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पर्वतीय क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी की जगह 150 की आबादी वाले गांवों को सड़क की मंजूरी मिले।
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 35 प्रतिशत की सहायता राशि को बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया ।
- स्वरोजगार के लिए दिए जाने वाले ऋण की धनराशि को दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख किया जाए।
- गौरी कुंड से केदारनाथ, नैनीताल रोपवे, गोविंदघाट से हेमकुंड के लिए एक अलग केंद्र सहायतित योजना शुरू की जाए।
- छोटे उद्यमी को मेंटरिंग तथा हैंड होल्डिंग स्पोर्ट के लिए रूरल बिजनेस इक्यूबेटर की स्थापना के लिए वित्तीय मदद ।
- मनरेगा में श्रम सामग्री अनुपात 60:40 के बजाय 50:50 किया जाए।
- वृद्धावस्था पेंशन प्रति लाभार्थी 200 रुपये की जगह 1000 रुपये की जाए।
- राष्ट्रीय खेलों के लिए वित्तीय सहायता दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed