फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union budget 2020: Police Department Hope for modernization plan

बजट से उम्मीद: उत्तराखंड पुलिस को आधुनिकीकरण योजना में मिल सकती है राहत

Sat, 01 Feb 2020 09:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Feb 2020 09:30 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से मिलकर बजट बढ़ाने की उठाई थी मांग
  • योजना से भवन और वाहन मद हटाने से थमे पुलिस के काम

विज्ञापन
Union budget 2020: Police Department Hope for modernization plan
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संसद में एक फरवरी को पेश होने वाले बजट में उत्तराखंड पुलिस को आधुनिकीकरण योजना में राज्य को राहत मिल सकती है। हाल में ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर पुलिस आधुनिकीकरण योजना में भवन और वाहन की मद को फिर से शामिल करने की मांग की थी। गृह मंत्री के सकारात्मक रुख से पुलिस आधुनिकीकरण का बजट बढ़ने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


मोदी सरकार से पहले पुलिस आधुनिकीकरण योजना में भवन, वाहन और उपकरण खरीद को हर साल धन उपलब्ध कराया जाता था। इस योजना में उत्तराखंड को सर्वाधिक 13 करोड़ रुपये तक मिले थे, जिसमें व्यापक स्तर पर पुलिस थानों, अफसरों के आफिस और पीटीसी में भवनों का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन


यही नहीं वाहनों के अलावा अत्याधुनिक हथियाराें की खरीद भी हुई। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद आधुनिकीकरण योजना से पहले भवन और फिर वाहन खरीद की मद समाप्त कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि पुलिस आधुनिकीकरण का बजट लगातार घटता चला गया। मद समाप्त होेने के कारण पुराने निर्माण कार्य भी बीच में अटक गए थे। राज्य सरकार ने किश्तों में रकम का इंतजाम कर निर्माण कार्यों को पूरा कराया था।

बजट के अभाव में पुलिस महकमे के ढेर सारे प्रस्ताव सरकारी फाइलों में सिमट गए। वित्तीय संकट से जूझ रही राज्य सरकार उम्मीद के मुताबिक पुलिस महकमे को बजट नहीं उपलब्ध पा रही है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर पुलिस आधुनिकीकरण योजना में भवन निर्माण और वाहन की मद को फिर से शामिल करने की मांग उठाई थी।

बजट की कमी के चलते पुलिस आधुनिकीकरण में दिक्कत आ रही है। मोदी सरकार एक फरवरी को बजट पेश करने जा रही है। ऐसे मेें पुलिस आधुनिकीकरण का बजट बढ़ने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed