यूनीनॉर यूजरों को अब होगा जबरदस्त फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप मोबाइल पर फेसबुक और वाट्सऐप चलाने वालों के लिए अच्छी खबर है।
यूनिनॉर की वॉल्यूम आधारित यह पेशकश (एमबी और जीबी) की जगह अब सर्विस आधारित नए इंटरनेट ऑफर के साथ हाजिर है।
फेसबुक और वाट्सऐप यूजर्स के लिए यूनिनॉर ने 50 पैसे प्रति घंटे के हिसाब से अनलिमिटेड फेसबुक पैक और एक रुपए प्रतिदिन की दर पर अनलिमिटेड वाट्स एप एक्सेस की घोषणा की है।
173 नई नेटवर्क साइटों को शामिल करने की योजना
केसी नरेंद्रन, सर्किल बिजनेस हेड यूनिनॉर (यूपी वेस्ट) ने गुरुवार को हाथीबड़कला स्थित एक प्लाजा के द्वितीय तल पर पत्रकारों से बातचीत में इस संबंध में जानकारी दी।
बताया कि नेटवर्क सुधार के लिए यूनिनॉर इस साल के अंत तक दो हजार 290 नए शहरों और गांवों में एक हजार से अधिक अतिरिक्त नेटवर्क साइट लगाएगी।
छह हजार नई रिटेल दुकानों को भी नेटवर्क में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे कंपनी की पहुंच 62 हजार रिटेल दुकानों तक हो जाएगी।
अकेले दून में यूनिनार ने 173 नई नेटवर्क साइटों और 27 नए रिटेल प्वाइंट्स को अपने नेटवर्क में शामिल करने की योजना बनाई है।