फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code Online suggestions will be sought from this month on UCC

Uniform Civil Code: इस महीने से मांगे जाएंगे ऑनलाइन सुझाव, ड्राफ्ट समिति की ओर से तैयार कराई जा रही वेबसाइट

Thu, 01 Sep 2022 02:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Sep 2022 02:26 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति जल्द से जल्द ड्राफ्ट तैयार करना चाहती है। समिति को छह महीने में अपनी रिपोर्ट देनी है। बैठकों के साथ ही अब ड्राफ्ट समिति इस महीने से राज्य की जनता से ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित करने के लिए वेबसाइट तैयार कर रही है। सितंबर महीने के पहले हफ्ते में वेबसाइट के तैयार होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uniform Civil Code Online suggestions will be sought from this month on UCC
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर रही समिति इस महीने से नागरिकों के सुझाव लेना शुरू करेगी। नागरिकों से ये सुझाव ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए समिति एक वेबसाइट तैयार करा रही है, जिसमें नागरिकों के सुझाव का प्रावधान होगा। आयोग के सदस्य व पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


जल्द से जल्द ड्राफ्ट तैयार करना चाहती है समिति
सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति जल्द से जल्द ड्राफ्ट तैयार करना चाहती है। अब तक कमेटी की चार बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें समान नागरिक संहिता से संबंधित उपलब्ध कानूनों का अध्ययन और समीक्षा की जा चुकी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी चाहते हैं कि समिति समय पर अपनी रिपोर्ट दे।
विज्ञापन


नवंबर आखिर तक रिपोर्ट देनी है समिति को
समिति को छह महीने में अपनी रिपोर्ट देनी है। 27 मई को समिति का गठन हुआ था। इस हिसाब से समिति को रिपोर्ट देने के लिए तीन माह का समय शेष है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अगले दो महीने में समिति का प्रारूप तैयार हो जाएगा। समिति को छह महीने 27 नवंबर को पूरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ऑनलाइन सुझाव फिर हितधारकों से बात
बैठकों के साथ ही अब ड्राफ्ट समिति इस महीने से राज्य की जनता से आनलाइन सुझाव आमंत्रित करने के लिए वेबसाइट तैयार कर रही है। सितंबर महीने के पहले हफ्ते में वेबसाइट के तैयार होने की संभावना है। इसके बाद लोगों से वेबसाइट पर अपने सुझाव देने के लिए कहा जाएगा। ड्राफ्ट की प्रक्रिया पूरी होने के साथ-साथ समिति हितधारकों से भी चर्चा करेगी। हितधारकों के सुझाव लेने के बाद समिति ड्राफ्ट को अंतिम रूप देगी और उसे सरकार को सौंपेगी।

जैसे ही ड्राफ्ट तैयार होगा, सरकार इसे लागू करेगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता की ड्राफ्ट कमेटी की बैठकें चल रही है। वह जनता से सुझाव लेगी। हितधारकों से बात करेगी। जैसे उसकी रिपोर्ट तैयार हो जाएगी, सरकार उसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें...गुलदार की दहशत: भरतपुर के अंतिम परिवार ने भी छोड़ा गांव, रुला देगी इस गांव के लोगों की आपबीती

समिति सितंबर महीने के पहले पखवाड़े में लोगों से सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी। सुझाव प्राप्त होने के बाद हितधारकों से बात होगी।
- शत्रुघ्न सिंह, सदस्य, समान नागरिक संहिता ड्राफ्ट कमेटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed