फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployment rate in Uttarakhand increased by 1.8 percent, highest in eight months

उत्तराखंड : बेरोजगारी दर में 1.8 फीसद का इजाफा, आठ महीने में सबसे ज्यादा, सीएमआईई के सर्वे में खुलासा

Tue, 03 May 2022 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 12:43 AM IST
सार

अप्रैल में बेरोजगारी दर 5.3 प्रतिशत पहुंची, मार्च में 3.5 प्रतिशत थी। सीएमआईई की वेबसाइट पर दर्ज सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में अगस्त 2021 को सबसे अधिक 6.2 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी। 

विज्ञापन
Unemployment rate in Uttarakhand increased by 1.8 percent, highest in eight months
demo pic... - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में पिछले आठ महीनों में सबसे अधिक बेरोजगारी दर दर्ज की गई। मार्च में राज्य की बेरोजगारी दर 3.5 प्रतिशत थी, जो अप्रैल माह में बढ़कर 5.3 प्रतिशत हो गई।

विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी प्रा.लि. (सीएमआईई) ने हाल में जारी बेरोजगारी दर के सर्वे से यह खुलासा हुआ है। सीएमआईई की वेबसाइट पर दर्ज सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में अगस्त 2021 को सबसे अधिक 6.2 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी। 
विज्ञापन


इस महीने के बाद बेरोजगारी दर में लगातार कमी आई, जो राज्य में रोजगार की स्थिति में सुधार का संकेत दे रहा है। पिछले आठ महीनों में राज्य में सबसे कम बेरोजगारी दर 3.1 प्रतिशत नवंबर 2021 में दर्ज की गई। फरवरी में बेरोजगारी दर 4.6 तक रही, लेकिन मार्च में यह घटकर 3.5 प्रतिशत तक पहुंच गई। लेकिन अब इसमें 1.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे राज्यों की तुलना में उत्तराखंड बेरोजगारी में 16वां स्थान है। लेकिन पड़ोसी राज्य हिमाचल की बेरोजगारी दर उत्तराखंड से काफी कम है, जबकि मार्च माह में उत्तराखंड की 3.5 की तुलना में हिमाचल में 12.1 प्रतिशत बेरोजगारी थी। अप्रैल में हिमाचल की बेरोजगारी दर 0.2 फीसद रह गई, जो उत्तराखंड की 5.3 की तुलना बहुत कम है। पिछले महीने की तुलना में पड़ोसी राज्य हिमाचल की बेरोजगारी दर में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज हुई है।

उत्तराखंड में बेरोजगारी दर
माह      बेरोजगारी दर

अगस्त      6.2
सितंबर     4.1
अक्टूबर   3.3
नवंबर      3.1
दिसंबर      5.0
जनवरी     3.5  
फरवरी      4.6
मार्च        3.5
अप्रैल      5.3
नोट: अगस्त से दिसंबर तक 2021 व जनवरी से अप्रैल 2022 तक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed