फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   unemployed-stone pelting- lathi charge

देहरादून: उग्र हुए बेरोजगार, पथराव...लाठीचार्ज

Fri, 10 Feb 2023 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
unemployed-stone pelting- lathi charge
भर्ती परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच की मांग कर रहे युवाओं का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को उग्र हो गया। बेरोजगारों ने बुधवार रात हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए राजपुर रोड जाम कर दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन युवा नहीं माने। आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे भड़के युवाओं ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर उन्हें दौड़ा दिया।
विज्ञापन

पीएसी की मदद से लाठीचार्ज कर युवाओं को तितर-बितर किया गया। इसके बाद भी वे नहीं माने तो करीब 300 युवाओं को गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल भेजा गया। बता दें कि युवाओं ने बेरोजगार संग के अध्यक्ष बॉबी पंवार की अध्यक्षता में बुधवार को गांधी पार्क के सामने प्रदर्शन शुरू किया था। दिनभर प्रदर्शन शांतिपूर्वक चला लेकिन युवा रात में भी वहीं रुके रहे। बुधवार देर रात पुलिस युवाओं को हटाने के लिए गांधी पार्क पहुंची। इस दौरान युवाओं ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसके विरोध में करीब 4000 युवा बृहस्पतिवार सुबह फिर से गांधी पार्क के सामने एकत्र हो गए।
विज्ञापन


आक्रोशित युवाओं ने पहले राजपुर रोड की एक लेन बंद कर दी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो वे दूसरी लेन पर भी जम गए। सुबह करीब 10 बजे पूरी तरह सड़क जाम कर दी गई। कई दौर में विभिन्न अधिकारी वार्ता के लिए पहुंचे लेकिन युवा सीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। दोपहर करीब ढाई बजे घंटाघर पर जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। युवाओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस ने युवाओं से गांधी पार्क के पास से भी हटने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाउडस्पीकर से बारी-बारी कई अधिकारियों ने समय देते हुए युवाओं को जाने के लिए कहा। युवा नहीं माने तो पुलिस ने यहां भी लाठीचार्ज शुरू कर दिया। विरोध में सैकड़ों युवाओं ने गांधी पार्क के अंदर से पथराव शुरू कर दिया। पथराव देख पुलिस भी भाग खड़ी हुई। मौके पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर पहुंचे और पीएसी को बुलाकर युवाओं पर लाठीचार्ज कराया। इस पर सैकड़ों युवा तो भाग गए लेकिन करीब 400 से 500 युवा सड़क पर लेट गए।

इसके बाद भी कई बार चेतावनी दी गई लेकिन युवा टस से मस नहीं हुए। इसके बाद करीब 300 युवाओं को गिरफ्तार कर पुलिस सुद्धोवाला जेल ले गई। कुछ युवाओं को गांधी पार्क से उठाकर परेड ग्राउंड में छोड़ा गया। यह घटनाक्रम शाम पांच बजे तक चलता रहा। पुलिस इस मामले में युवाओं पर मुकदमा दर्ज कर सकती है। दूसरी ओर, विपक्षी दलों ने युवाओं के आंदोलन को समर्थन दिया है। वहीं, बेराजगार संघ ने आज उत्तराखंड बंद का आह्वान करते हुए सभी संगठनों से समर्थन मांगा है।
--
कई युवा बेहोश, कुछ पुलिसकर्मियों को आई चोट
इस प्रदर्शन और उपद्रव के दौरान कई युवा बेहोश भी हुए। साथ ही पथराव में कई पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। युवाओं की पत्थरबाजी से कई दुकानों और पुलिस के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

--
पथराव करने वाले बाहरी तत्व, हो रही पहचान : एसएसपी
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि गांधी पार्क के पास युवा प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन, उनके बीच कुछ बाहरी तत्व भी शामिल हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। इससे पुलिस और आम लोगों के वाहन व दुकानें तो क्षतिग्रस्त हुए ही, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भी घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर इन बाहरी तत्वों की पहचान की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
--
ये हैं प्रमुख मांगें
- हाईकोर्ट के जज की निगरानी में भर्तियों में धांधली की सीबीआई जांच।
- नकलरोधी कानून आने तक कोई भी भर्ती परीक्षा न हो।
- 12 फरवरी को होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा टाली जाए।
- नकलचियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं।
- आयोग के अधिकारियों-कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed