फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployed people clash with police, stopped at Subhash Chowk

Dehradun News: बेरोजगारों की पुलिस से धक्का मुक्की, सुभाष चौक पर रोका

Sun, 03 Mar 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Unemployed people clash with police, stopped at Subhash Chowk
I
विज्ञापन

II- रोजगार सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर बेरोजगारों ने किया सीएम आवास कूच
I
I

I
I- आक्रोशित बेरोजगारों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
I
Iरोजगार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि पहले से तैनात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुभाष रोड पर ही रोक दिया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
I
Iशनिवार को बेरोजगार परेड ग्राउंड पर एकत्र हुए, जहां से नारेबाजी करते हुए सीएम आवास कूच के लिए बढ़े। संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सरकार पर जमकर हमला बोला। पंवार ने कहा, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

I
I
I
Iसरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, राज्य में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार आंकड़ों का खेल खेलकर बेरोजगारी कम दिखा रही है। बॉबी ने कहा, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम पद की शपथ ली थी, तब उन्होंने राज्य के युवाओं को रोजगार देने के लिए 24000 पदों पर विज्ञप्ति जारी करने का वादा किया था, लेकिन जो भर्तियां चल रही है वह पूर्व की भर्तियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iवहीं, घोटालों के चलते कुछ भर्तियां निरस्त की गई थी, अब वही भर्ती चलाई जा रही है। वहीं संघ ने उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल, कनिष्ठ सहायक, पटवारी के पदों पर वेटिंग लिस्ट जारी किए जाने की मांग उठाई। इसके साथ ही आचार संहिता से पहले सभी चयनित युवाओं को नियुक्ति दिए जाने की भी मांग की।

I
I
I
Iबेरोजगारों ने एलटी, प्रवक्ता प्राथमिक शिक्षक और शारीरिक शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने के साथ ही पिटकुल, यूपीसीएल, उत्तरांचल जल विद्युत निगम में जेई और टीजी-2 की भर्तियों को निकाले जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राम कंडवाल, जेपी ध्यानी, भूपेंद्र कोरंगा, विशाल चौहान, जसपाल चौहान, सुनील सिंह, अखिल तोमर समेत सैकड़ों बेरोजगार मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article