फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployed march to the Secretariat to raise their demands

Dehradun News: मांगों को लेकर बेरोजगारों का सचिवालय कूच

Wed, 22 Jul 2026 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 22 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Unemployed march to the Secretariat to raise their demands
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जेई और एई में भर्ती विज्ञप्ति जारी करने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर बेरोजगार युवाओं ने दून में महारैली निकाली। परेड ग्राउंड से महारैली निकालते हुए प्रदर्शनकारी युवा सचिवालय कूच के लिए निकले। हालांकि पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगा उन्हें सचिवालय से पहले ही रोक दिया।उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले मंगलवार सुबह बेरोजगार युवा परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से सरकार और आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेरोजगार युवा सचिवालय कूच के लिए निकले। सुभाष रोड पर पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि लोक सेवा आयोग विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को सम्मिलित करते हुए तत्काल परीक्षा कैलेंडर जारी करे। संघ के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करते समय सभी सम्मिलित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रियाएं लंबित हैं, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि जेई और एई समेत अन्य पदों पर जल्द से जल्द भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएं और नियमित भर्ती कैलेंडर घोषित किया जाए, ताकि युवाओं को स्पष्ट दिशा मिल सके। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। उधर संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed