फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployed criticizes police staff

पुलिस की लाठी ने विकलांगों को भी नहीं बख्शा

Sat, 20 Jul 2013 11:04 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
Unemployed criticizes police staff

लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने विकलांग प्रशिक्षु शिक्षकों को भी नहीं बख्शा। प्रशिक्षुओं का आरोप है कि पुलिस लाठीचार्ज का मन पहले से बनाए हुए थी। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने प्रशिक्षु शिक्षकों के सिरों को ही निशाना बनाया।

विज्ञापन


'पुलिस ने विकलांगों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा। लाठी लगने से मेरा सिर फट गया, आठ टांके लगे हैं। 108 नंबर डायल किया, लेकिन एंबुलेंस भी काफी देर बाद आई।'
विज्ञापन

मनोज बिष्ट, दून अस्पताल में भर्ती अल्मोड़ा निवासी

'सिर के पिछले हिस्से पर डंडा लगा। गर्दन का हिस्सा सूज गया है। इसके अलावा शरीर में अन्य जगह भी चोटें आई हैं, पुलिस ने हमारे सिर को निशाना बनाया।'
मनोज कंडवाल, दून अस्पताल में भर्ती, प्रतापनगर टिहरी निवासी

'विकलांग हूं, इसके बावजूद पुलिस ने नहीं बख्शा। लाठी लगने से सिर और पेट पर चोट आई है, पुलिस ने सभी प्रशिक्षुओं पर बेरहमी से लाठियां बरसाई।'
दीपक मेहता, दून अस्पताल में भर्ती, अल्मोड़ा निवासी

'सरकार ने नौकरी की जगह लाठियां दी, लाठी लगने से दाहिने कंधे और पीट पर चोट आई है। कई प्रशिक्षुओं को नीचे गिरने के बावजूद पीटा गया।'
विजय सिंह साहू, दून अस्पताल में भर्ती थलीसैंण पौड़ी निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed