Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Understand the changing nature of law and the nuances

Dehradun News: कानून के बदलते स्वरूप और व्यावसायिक मुकदमों की बारीकियां समझी

Tue, 03 Nov 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 03 Nov 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Understand the changing nature of law and the nuances
- इक्फाई विश्वविद्यालय में कमर्शियल लिटिगेशन और इन्सॉल्वेंसी लॉ पर अतिथि व्याख्यान आयोजित
विज्ञापन

- ऑनलाइन जुड़े टास लॉ फर्म के एसोसिएट शुभ जैन ने छात्रों को दिए कानूनी और करियर संबंधी टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। राजा वाला रोड स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय में मंगलवार को कमर्शियल लिटिगेशन और इन्सॉल्वेंसी लॉ पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। सेंटर फॉर कॉर्पोरेट लॉ एंड गवर्नेंस ने इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के सहयोग से कार्यक्रम कराया। इसमें कानून के विद्यार्थियों को व्यावसायिक विवादों और दिवालियापन कानून की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में टास लॉ फर्म के एसोसिएट शुभ जैन ऑनलाइन माध्यम से मुख्य वक्ता के रूप में जुड़े। उन्होंने व्यावसायिक विवादों के 14 प्रमुख चरणों की जानकारी देते हुए अनुबंध की जांच, कानूनी नोटिस, मध्यस्थता, साक्ष्य, बहस और डिक्री के निष्पादन की प्रक्रिया समझाई। साथ ही इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) 2016 के तहत कॉरपोरेट इन्सॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को लीगल रिसर्च, ड्राफ्टिंग, कॉन्ट्रैक्ट एनालिसिस, कोर्टरूम एडवोकेसी और नेगोशिएशन जैसे कौशल विकसित करने के सुझाव दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सेंटर की अध्यक्ष आद्या मिश्रा और उपाध्यक्ष आंबेडकर श्रीरंग के संबोधन से हुई। एसोसिएट डीन डॉ. मोनिका खरोला ने भी विचार रखे। प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार सिंघल ने मुख्य वक्ता का परिचय कराया। प्रश्नोत्तरी सत्र के बाद डॉ. सुशांत कुमार सारंगी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान पार्थ उपाध्याय, डॉ. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, डॉ. राजीव भारतीय और अश्वनी कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed