{"_id":"5a2176564f1c1b87698bf248","slug":"under17-national-school-boxing-championships-will-held-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: देशभर के मुक्केबाज दिखाएंगे अपना दम, 32 राज्यों के 600 खिलाड़ी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: देशभर के मुक्केबाज दिखाएंगे अपना दम, 32 राज्यों के 600 खिलाड़ी होंगे शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
देशभर के युवा बॉक्सरों का स्वागत करने के लिए देवभूमि तैयार है। राजधानी के पवेलियन मैदान में तीन रिंग लगभग तैयार हो चुके हैं। चार दिसंबर से यहां देशभर के युवा मुक्केबाज अपने मुक्कों का दम दिखाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
पवेलियन मैदान में चार दिसंबर से अंडर-17 नेशनल स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरूआत होने जा रही है। शिक्षा निदेशक डा. आरके कुंवर ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित हो रही अंडर-17 नेशनल स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के 32 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
बालक व बालिका वर्ग की चैंपियनशिप में 591 खिलाड़ी और 150 अधिकारी शामिल होंगे। इसके लिए 50 टेबल ऑफिशियल्स (रेफरी) भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो दिसंबर से टीमों के दून पहुंचने का क्रम शुरू हो जाएगा। पहले दिन चंडीगढ़ और गुजरात की टीम दून पहुंचेगी।
विज्ञापन
मैदान संयोजक रविंद्र सिंह रावत के निर्देशन में विभागीय शिक्षकों की टीम शुक्रवार को मैदान तैयार करने में जुटी रही। रविंद्र रावत ने बताया कि मैदान में तीन रिंग तैयार किए जा रहे हैं। पहले दिन पवेलियन के फुटबाल मैदान में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एक हजार से अधिक स्कूली बच्चे शामिल होंगे।