{"_id":"64a1c6261b2afa8ab00a8184","slug":"under-the-aegis-of-block-congress-committee-vikasnagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-191111-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पपड़ियान में किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पपड़ियान में किया जनसंपर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश और प्रदेश में कांग्रेस ही दे सकती है सुव्यवस्थित शासन : नीरज
ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी विकासनगर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत पपड़ियान में हमारा कार्यकर्ता हमारा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश व प्रदेश में सुव्यवस्थित शासन देने का काम सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।
कार्यकर्ताओं से संपर्क के दौरान पूर्व नगर पालिका के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। युवाओं को रोजगार दिलाने के मामले में सरकार असफल साबित हुई है। आज के समय में केंद्र सरकार के कुछ चहेते लोगों पर देश की संपत्तियों को लुटाने का काम किया जा रहा है। सरकारी विभागों को निजी हाथों में देने से आने वाले समय में रोजगार की कल्पना भी युवाओं के लिए मुश्किल होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता से लेकर आज तक कांग्रेस ने देश को मजबूत बनाने का काम किया है। आज भी कांग्रेस ही देश व प्रदेश को सुव्यवस्थित शासन दे सकती है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक चौहान, इतेंद्र पुंडीर, टीकम सिंह, नरेश तोमर, अनिल कुमार, सुल्तान सिंह, दौलत तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन