फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Under construction parking Shuttering Punar Gadera collapsed Two workers injured Rudraprayag News

Rudraprayah News: पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग की शटरिंग ढही, दो मजदूर गदेरे में गिरकर हुए घायल

Wed, 25 Dec 2024 11:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Dec 2024 11:32 AM IST
सार

रुद्रप्रयाग नये बस अड्डे के पास पुनाड़ गदेरे पर लगभग 70 मीटर लंबी और 5.15 मीटर चौड़ी पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है।  निर्माणाधीन पार्किंग की 13 मीटर हिस्से की शटरिंग अचानक ढह गई।

विज्ञापन
Under construction parking Shuttering Punar Gadera collapsed Two workers injured Rudraprayag News
शटरिंग ढही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नये बस अड्डे के पास पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग की शटरिंग ढह गई। इस दौरान काम कर रहे मजदूरों में से दो मजदूर सरिया और बल्लियों के सहारे गदेरे में जा गिरे और घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


कार्यदायी संस्था का कहना है कि गदेरे में पानी बढ़ने से बल्लियों ने छोड़ी जगह और हादसा हो गया। वहीं प्रशासन ने पार्किंग की शटरिंग ढहने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रुद्रप्रयाग नये बस अड्डे के पास पुनाड़ गदेरे पर लगभग 70 मीटर लंबी और 5.15 मीटर चौड़ी पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर लगभग पौने दो बजे निर्माणाधीन पार्किंग की 13 मीटर हिस्से की शटरिंग अचानक ढह गई। पार्किंग के एक हिस्से पर लेंटर डाला जा रहा था जिसमें 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर
शटरिंग ढहने से दो मजदूर सरिया व बल्लियों के साथ गदेरे में जा गिरे। घायलों में अफसर आलम (40) पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी मुशलनगर, किशनगंज, बिहार और विकास (22) पुत्र विनोद निवासी बालेकी, युसुफपुर, हरिद्वार शामिल थे। अन्य मजदूर घायलों को गदेरे से सड़क तक लाए और जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर, उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि पार्किंग की शटरिंग ढहने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। साथ ही जांच भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही कार्यदायी विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वन आरक्षी की प्रतीक्षा सूची के चयनितों को जल्द ही मिल सकती है खुशखबरी, शासन से सकारात्मक संकेत

कार्यदायी संस्था बोली

इधर, कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत सिंह चौहान ने बताया कि 1.13 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग का 13 मीटर हिस्सा ढहा है। सोमवार रात को बारिश के कारण पुनाड़ गदेरे में पानी का वेग अधिक होने के कारण कुछ पत्थर शटरिंग की बल्लियों पर टकराए जिससे उन्होंने अपनी जगह छोड़ दी थी। जैसे ही दोपहर को मजदूर काम करने लगे तो यह ढह गई। उन्होंने बताया कि जल्द प्रभावित क्षेत्र को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed