{"_id":"62c6789ed12fff22db5a9e56","slug":"under-basic-education-in-uttarakhand-way-for-inter-district-transfers-opened-teachers-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teachers News: बेसिक में अंतरजनपदीय तबादले का रास्ता खुला, 90 रिक्त पदों पर दूसरे जिलों से दून आ सकेंगे शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teachers News: बेसिक में अंतरजनपदीय तबादले का रास्ता खुला, 90 रिक्त पदों पर दूसरे जिलों से दून आ सकेंगे शिक्षक
Thu, 07 Jul 2022 11:52 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:52 AM IST
सार
महानिदेशक की ओर से बुधवार को आदेश जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि जिला शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा देहरादून की ओर से जिले में प्रधानाध्यापक के 90 पदों के रिक्त होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस क्रम में आरटीई के मानकों को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों की आवश्यकता के अनुसार अंतर्जनपदीय तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बेसिक शिक्षा के तहत अंतरजनपदीय तबादलों का रास्ता खुल गया है। इसके बाद देहरादून जिले में प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त चल रहे 90 प्रधानाध्यापकों के पदों को भरा जा सकेगा। इस संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा देहरादून की ओर से जिले में प्रधानाध्यापक के 90 पदों के रिक्त होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस क्रम में आरटीई के मानकों को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों की आवश्यकता के अनुसार अंतर्जनपदीय तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में अब रिक्त पदों को अन्य जनपदों से तबादला होकर आए शिक्षकों से भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें....Weather Update: बदरीनाथ हाईवे सहित चमोली की 21 सड़कें बंद, गढ़वाल-कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापकों को गंभीर बीमारी से संबंधित, विधवा-विदुर व तलाकशुदा के स्थानांतरण की पूर्व में सहमति प्रदान की गई थी। तबादला आदेश से पूर्व निर्धारित शर्तों का कड़ाई से पालन कराया जाए।