{"_id":"5d937a658ebc3e017e52c81b","slug":"under-16-cricket-32-players-failed-in-bone-test-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अंडर-16 क्रिकेट के लिए बोन टेस्ट में 32 खिलाड़ी फेल, कैंप से हुए बाहर","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
उत्तराखंड: अंडर-16 क्रिकेट के लिए बोन टेस्ट में 32 खिलाड़ी फेल, कैंप से हुए बाहर
Wed, 02 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 02 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड अंडर-16 क्रिकेट कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों में 32 खिलाड़ी बोन टेस्ट में फेल हो गए हैं। इन खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। अब शेष 44 खिलाड़ी कैंप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि अंडर-16 टीम के कैंप के लिए 76 खिलाड़ी चयनित किए गए थे। इनमें 32 खिलाड़ी बोन टेस्ट में अधिक उम्र के पाए गए हैं।
विज्ञापन
शेष चयनित खिलाड़ियों के लिए काशीपुर की हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी में चार से 10 अक्तूबर तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
यह हैं चयनित खिलाड़ी
अभ्युदय भट्टनगर, अनिकेत खरोला, अनिकेत राहल, अनिरुद्ध बोहरा, अंश सेमवाल, अंशुल डोभाल, आरुष मलकानी, आरव महाजन, अशर खान, आयुष प्रियदर्शी, ध्रुव प्रताप, दिव्य प्रताप, गंदर्भ, गौरव, हरीश मौर्य, हर्षवर्धन, ईशान नेगी, करन, कार्तिक, प्रबल, प्रत्यूष, प्रिंस, पूर्वांश, राहुल, रक्षित, रोहित, समीर, सार्थक, श्रेयांश, सुधांशु, स्वयं, उदित, वंशज, विपलव, यश शुक्ला, युवराज।