फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Under-14 Team Trials process Start in dehradun

अंडर-14 टीम के ट्रायल की प्रक्रिया शुरू, 20 दिसंबर तक जमा करें आवेदन

Tue, 17 Dec 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Dec 2019 09:08 AM IST
सार

  • सीएयू ने डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को भेजा पत्र, 25 दिसंबर तक मांगे 15-15 खिलाड़ियों के नाम
  • छह जनवरी से शुरू होगा टीम का दस दिवसीय कैंप

विज्ञापन
Under-14 Team Trials process Start in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने प्रदेश की अंडर-14 टीम के चयन के लिए ट्रायल प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक खिलाड़ी संबंधित जिले की क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकरण करा सकते हैं। 25 दिसंबर तक एसोसिएशन नाम फाइनल करके सीएयू को भेजेगी। 27 दिसंबर से ट्रायल शुरू होंगे। 

विज्ञापन


सीएयू के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने सभी डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशनों को पत्र भेजा है। 25 दिसंबर तक सभी जिलों से 15-15 नाम मांगे गए हैं। 27 दिसंबर को सभी जिलों के खिलाड़ी हिमालयन क्रिकेट ग्राउंड निकट डीएवी स्कूल कुसुम खेड़ा हल्द्वानी में रिपोर्ट करेंगे। गुनसोला ने कहा कि छह जनवरी से देहरादून में अंडर-14 टीम का दस दिवसीय कैंप शुरू होगा। 
विज्ञापन


जानकारी के लिए डायल करें....
ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के मदद के लिए सीएयू ने दो नंबर भी जारी किए हैं। अंडर-14 कन्वीनर दीपक मेहरा से 8954288395 नंबर पर व यश जैन (देहरादून जिले के लिए) से 8006270727 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिसंबर तक जमा करें आवेदन
देहरादून जिले में अंडर-14 उत्तराखंड टीम के चयन की ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो गई है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के कार्यालय (दशमेश विहार निकट डील रायपुर रोड) से आवेदन फार्म ले सकते हैं।


आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तय की गई है। कहा कि आवेदन के लिए डिजिटल जन्म प्रमाण-पत्र, शैक्षिक योग्यता (3 वर्ष की योग्यता की प्रतिलिप), ट्रांसफर सर्टिफिकेट व आधार कार्ड अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed