{"_id":"51c591b3994cea537032bba34efb4de5","slug":"uncontrollable-army-truck-took-four-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के बेकाबू ट्रक ने ली चार लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के बेकाबू ट्रक ने ली चार लोगों की जान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Sep 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के दून-पांवटा हाईवे पर बैरागीवाला चौक के समीप सेना के बेकाबू ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया। जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी। चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पढें, 'शंभू' ने चाहा, तभी चढ़ सकेंगे भक्त केदारनाथ
विज्ञापन
घटना से नाराज लोगों ने हाईवे पर करीब सवा दो घंटे जाम लगाए रखा। एसडीएम एके पांडेय, विधायक सहदेव पुंडीर और सेना के अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह से शांत कराया तब जाकर हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
आईएमए का है ट्रक
शुक्रवार को आईएमए का ट्रक हरबर्टपुर से प्रेमनगर की ओर जा रहा था। आरोप है कि चालक शराब के नशे में धुत था। दोपहर ढाई बजे बैरागीवाला चौक के समीप चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
पढें, मेरे पति को सजा दो, नहीं तो नदी में लगा दूंगी छलांग
इसके बाद ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को भी चपेट में ले किया। ट्रक दोनों बाइकों को अपने साथ घसीटते हुए करीब 50 मीटर ले गया। जिससे बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
चालक की हुई पहचान
मृतकों की पहचान सकूर अहमद (45) पुत्र शरीफुद्दीन, जुल्फीकार (65) पुत्र मजीद दोनों निवासी परवल नया गांव पेलियो और अमनप्रीत (19) पुत्र मंजीत निवासी काहनूवाला पांवटा साहिब, आनंद (19) पुत्र बीपी भट्ट निवासी कैनाल रोड देवीनगर पांवटा साहिब के रूप में हुई।
देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शवों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चालक की पहचान रामअवतार पुत्र पटवारी लाल के रूप में हुई है