फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uma bharti said bjp will prove majority in uttarakhand

उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से आएगी भाजपा: उमा भारती

Sat, 28 May 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 28 May 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
uma bharti said bjp will prove majority in uttarakhand
उमा भारती - फोटो : amar ujala

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री तो कई बने, लेकिन देश को पहली बार नरेंद्र मोदी के रूप में नायक मिला है।

विज्ञापन


मोदी ने महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस के सपनों के भारत की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि मोदी के विकास कार्यों को देश की जनता ने सराहा है। असम, केरल और पश्चिम बंगाल की जनता ने इसे साबित किया है। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड की बारी है। उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए कांग्रेस मुक्त बनाना जरूरी है। प्रदेश की जनता इसके लिए तैयार बैठी है। दावा किया कि 2017 में उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


उमा भारती शुक्रवार को यहां ‘मोदी सरकार के दो साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस जो काम 60 सालों ने नहीं कर सकी, मोदी सरकार ने उसे दो सालों में कर दिखाया। मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए जमीनी स्तर पर कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ हर घर और व्यक्ति को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता नेताओं का मजाक उड़ाती थी, लेकिन मोदी ने नेताओं की छवि काफी हद तक बदली है। देश ही नहीं दुनिया भर में मोदी ने अपने कार्यों से लोहा मनवाया है। अपने मंत्रालय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना को साफ सुथरा और निर्मल बनाना पहली प्राथमिकता है।

उमा भारती ने कहा कि 1985 से गंगा को साफ सुथरा बनाने के लिए चार हजार करोड़ रुपये खर्च हुए। 2014 में जब मोदी की सरकार बनी तो गंगा 1985 से ज्यादा मैली हो गई थी। शहरों की आबादी बढ़ने से गंदगी गंगा में समा रही थी। मोदी सरकार ने गंगा की सफाई के लिए 2018 तक 20 हजार करोड़ की 100 फीसदी नौ लैप्स फंडिंग केंद्र से कर दी।

प्रोजेक्ट के कार्यों के लिए मानीटरिंग कमेटी बनाई और जनता की सहभागिता सुनिश्चित कराई। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गंगा की तरह यमुना को भी स्वच्छ बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा, दिल्ली और यूपी में पद यात्रा कर लोगों को जागरूक करेंगी। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।


देवभूमि में जन्म भले नहीं हुआ लेकिन यहां की बेटी हूं
उमा भारती ने कहा कि उत्तराखंड से उन्हें बेहद प्यार है। उत्तराखंड में भले ही उनका जन्म नहीं हुआ, लेकिन वह यहां की बेटी हैं। उत्तराखंड की मिट्टी में वह रची बसी हैं। यही वजह है कि उत्तराखंड भाजपा के नेताओं ने उन्हें हरिद्वार से चुनाव लड़ाने का आग्रह तक किया। हालांकि, आलाकमान ने उन्हें झांसी से चुनाव लड़वाकर झांसी की रानी बना दिया।

लोकसभा सीटों की तरह विधानसभा भी जीतेगी भाजपा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उन्हें उत्तराखंड का प्रभार मिला था। प्रदेश में अपनी पहली जनसभा की शुरुआत हल्द्वानी से ही की और प्रदेश की पांचों सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज फिर हल्द्वानी आई हैं, लिहाजा अभी से मिशन 2017 की तैयारी में जुट जाएं, ताकि तीन चौथाई बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed