फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uma bharti Inspiration for ganga movement.

जानिए, कौन है उमा भारती की गंगा आंदोलन की प्रेरणा

Thu, 23 Oct 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 23 Oct 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
uma bharti Inspiration for ganga movement.

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने धारी देवी मंदिर पहुंचकर देवी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मां धारी देवी ही गंगा आंदोलन के लिए उनकी प्रेरणा स्रोत रही हैं।

विज्ञापन


धारी देवी के मंदिर को मूल स्थान से हटाने पर नाराजगी को उन्होंने यहां भी प्रकट किया। कहा मां धारी स्वयं अपना निर्णय करेंगी, वो अपना खेल खुद खेलेंगी।

गंगा को गंदा करने वालों पर कार्रवाई
कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धारी देवी मंदिर पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि इकोलॉजिकल फ्लो तय किए बिना अब कोई पावर प्रोजेक्ट मंजूर नहीं होंगे। पर्यावरण और ऊर्जा मंत्रालय के साथ मिलकर इस पर वार्ता की जाएगी कि परियोजना से मुख्य नदी में गंगा की एक धारा को अविरल बहने दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने माना कि दो-तीन माह से केदारनाथ में पुनर्निर्माण में तेजी आई है। उन्होंने बदरीनाथ से लेकर हरिद्वार तक गंदे नालों को अलकनंदा, भागीरथी या गंगा में छोड़ देने की स्वीकृति देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


... कहा, मां रो रही है
धारी देवी मंदिर में पूजा के लिए बैठी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती अचानक रोने लगी। कहा मां रो रही हैं। इस दौरान उनके साथ पूजा में बैठे अन्य सभी चौंक गए।


सीवर लाइन के लिए की शिकायत
नगर क्षेत्र में सीवर लाइन न होने पर भाजपा नेताओं ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री के समक्ष शिकायत की। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि 2004 में नगर क्षेत्र में मात्र 70 प्रतिशत क्षेत्र में ही सीवर लाइन बिछाई गई। 119 करोड़ का प्रस्ताव नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के समक्ष लंबित है। जिसे शीघ्र स्वीकृत कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed