फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ultra marathon held for the first time in Mussoorie in Memory In Late Bollywood Actor tom alter

Mussoorie: पहाड़ों की रानी में पहली बार हुई अल्ट्रा मैराथन, एक्टर टॉम ऑल्टर की याद में दौड़े लोग

Sun, 23 Nov 2025 10:25 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Nov 2025 10:25 AM IST
सार

यह अल्ट्रा मैराथन पांच किलोमीटर, 10 किलोमीटर,  21 किलोमीटर , 42 किलोमीटर और 50 किलोमीटर में आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
Ultra marathon held for the first time in Mussoorie in Memory In Late Bollywood Actor tom alter
मसूरी अल्ट्रा मैराथन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रथम मसूरी अल्ट्रा मैराथन में 425 के करीब धावकों ने अलग-अलग वर्ग में प्रतिभाग किया। कुलड़ी पुलिस चौकी से शुरू अल्ट्रा मैराथन कैमल बैक, एलबीएस अकादमी, अटल उद्यान मार्ग, हाथी पांव होते हुए किमाड़ी पहुंची उसके बाद वापस कुलड़ी लौटी है। इससे पहले सुबह साढ़े छह बजे अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी सहित अन्य अतिथियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


50 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन में पुरुष ओपन वर्ग में लद्दाख के आर्मी जवान त्सेवांग टैमचो प्रथम, मसूरी के संचित तेलवाल दूसरे और ओम दर्शन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। महिला वर्ग के 50 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन में कल्पना प्रथम, उषा दूसरे और मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। 50 किलोमीटर अंडर 18 से 36 आयु वर्ग में हेंमत प्रथम, मनन दूसरा और रोबिन तीसरे स्थान पर रहे हैं। पचास किलोमीटर के 36 से 45 आयु वर्ग में विपिन प्रथम, तन्का दूसरे और हर्ष तीसरे स्थान पर रहे हैं। 45 से 60 आयु वर्ग में नरेंद्र ने पहला, बलराज ने दूसरा, सब्बल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


42 किलोमीटर मैराथन में योगेश प्रथम, सिलापरासेटी दूसरा और अजय ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 42 किलोमीटर में 18 से 36 आयु वर्ग में अदिथ गोपाला प्रथम, शेखर दूसरा और हिमांशू तीसरे स्थान पर रहे। 36 से 45 आयु वर्ग में देवेन्द्र प्रथम, सत्यपाल दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। 42 किलोमीटर महिला वर्ग में रेखा रावत प्रथम, शालिनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग के 21 किलोमीटर में अमरदीप प्रथम, सुनील दूसरा और सांग अंथनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में कोमल प्रथम, येवा दूसरा और सफरोन ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग के 18 से 36 आयु वर्ग में निखिल प्रथम, अर्जुन दूसरा और शोएब ने तीसरा स्थान हासिल किया है। महिला वर्ग में कोमल प्रथम, मोनिका दूसरा, जोशिका तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग के 36 से 45 आयु वर्ग में जगमोहन प्रथम, मोहित दूसरा और श्वैतांस तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग के 45 से 60 आयु वर्ग में अजय प्रथम, शशांक दूसरे और संजय तीसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: सीएम धामी ने कहा- श्रम सुधार कार्यबल के लिए नए युग का सूत्रपात, आत्मनिर्भर भारत का विचार होगा साकार

10 किमी पुरुष 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग में हर्ष प्रथम, रजत दूसरा और हितेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला 18 से 36 आयु वर्ग में शिवानी प्रथम, शिवानी बचलोन दूसरा और शीतल ने तीसरा स्थान हासिल किया है । 10 किमी पुरुष वर्ग में आदित्य प्रथम, जसवीर दूसरा, संजीव तीसरा। महिला वर्ग में स्वाति प्रथम, ईशा दूसरा, मारिया तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 18 पुरुष में तेनजीन प्रथम, आर्यन दूसरा, अद्विक तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष 18 से 36 आयुवर्ग में कुलवीर पंवार पहला, कृष दूसरा, अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, आयोजक संदीप साहनी, जिमी ऑल्टर, निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह रजत कपूर, संजय अग्रवाल, अजय भार्गव, रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, जगजीत कुकरेजा, अजय मार्ग, बीएस नेगी आदि मौजूद रहे।

विजेताओं ने सराहा
50 किलोमीटर में प्रथम स्थान हासिल करने वाले लेह लद्दाख के रहने वाले और आर्मी जवान त्सेवांग ने कहा कि ये अच्छा आयोजन था। महिला वर्ग के 50 किलोमीटर में प्रथम स्थान हासिल करने वाली मूल रूप से शिलांग की रहने वाली कल्पना ने कहा, मैराथन रूट पर अच्छी व्यवस्था बनाई गई। मसूरी का अच्छा अनुभव रहा है।

मसूरी को मिलेगी नई पहचान : गणेश जोशी
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहली बार मसूरी में अल्ट्रा मैराथन का आयोजन सराहनीय है। इससे मसूरी को नई पहचान मिलेगी। देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी जब वापस अपने राज्यों में जाएंगे तो मसूरी के इस सफल आयोजन को लेकर चर्चा करेंगे। अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रूहेला ने कहा कि मसूरी अल्ट्रा मैराथन का आयोजन से शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जो पर्यटक मसूरी आते हैं वह इस तरह के कार्यक्रम आकर्षित होंगे। नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि लोगों के बीच एक अच्छा संदेश जाएगा। मैराथन के आयोजक द फर्न ब्रेंटवुड एवं उत्तराखंड होटल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि पहली बार मसूरी अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया है। कोशिश होगी कि मसूरी अल्ट्रा मैराथन को हर साल किया जाए। इस आयोजन को विंटर लाइन कार्निवाल का हिस्सा बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। कहा बॉलीवुड अभिनेता स्व. टॉम आल्टर ने 2014 में मसूरी अल्ट्रा मैराथन करने का सपना देखा था लेकिन उसके बाद उनका निधन हो गया था। उनका सपना अब पूरा हो गया है। स्व. टॉम ऑल्टर के बेटे जिमी ऑल्टर ने कहा कि उनकी पिता की स्मृति में मसूरी अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया है। अगले साल देश के साथ विदेशों से भी लोग अल्ट्रा मैराथन का हिस्से बने ऐसी उम्मीद है। मिसेज ग्लोब अनुराधा गर्ग ने पांच किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा, पहली बार पहाड़ में दौड़ लगाई है। अल्ट्रा मैराथन का आयोजन बहुत शानदार आयोजन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed