फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC will blacklist candidates accused of paper leak from examinations Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षाओं से ब्लैक लिस्ट करेगा आयोग, 400 को किया जा चुका चिन्हित

Wed, 04 Jan 2023 10:47 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Jan 2023 10:47 AM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि एसटीएफ से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर नकल के आरोपी सभी छात्रों को आयोग ब्लैक लिस्ट करेगा। नियमानुसार उनके भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने पर कुछ वर्षों के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
UKSSSC will blacklist candidates accused of paper leak from examinations Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षाओं से ब्लैक लिस्ट करेगा। इन उम्मीदवारों के आयोग की परीक्षाओं में शामिल होने पर प्रतिबंध भी लगेगा। अभी तक तीन भर्तियों में ऐसे करीब 400 संदिग्ध अभ्यर्थियों को एसटीएफ चिन्हित कर चुका है।

विज्ञापन


आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती की परीक्षा चार व पांच दिसंबर 2021 को कराई थी। इसके परिणाम सात अप्रैल को आए थे। इसमें 2,16,532 ने आवेदन किया था और 1,46,370 ने परीक्षा दी थी। इस भर्ती का पेपर लीक होने के बाद अब तक करीब 135 संदिग्धों के मजिस्ट्रेटी बयान एसटीएफ दर्ज करवा चुकी है।
विज्ञापन


इनके संपर्क के अभ्यर्थियों की जांच चल रही है। वहीं, वन दरोगा भर्ती की परीक्षा आयोग ने 16 से 21 जुलाई 2021 को कराई थी, जिसमें 83,776 में से 51,961 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस भर्ती में भी एसटीएफ अब तक करीब 129 संदिग्ध उम्मीदवारों को चिन्हित कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों भर्तियां रद्द, मार्च में होंगी दोबारा
वहीं, सचिवालय रक्षक की परीक्षा 26 सितंबर 2021 को हुई थी, जिसमें 36,533 में से 25,805 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें भी करीब 150 संदिग्ध चिन्हित हुए हैं। कुल मिलाकर एसटीएफ अब तक करीब 400 संदिग्धों को पहचान चुकी है। जांच जारी है, संदिग्धों की संख्या बढ़ सकती है। तीनों भर्तियां रद्द हो चुकी हैं, जो कि मार्च में दोबारा होंगी। 

उधर, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि एसटीएफ से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर नकल के आरोपी सभी छात्रों को आयोग ब्लैक लिस्ट करेगा। नियमानुसार उनके भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने पर कुछ वर्षों के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...Unemployment: उत्तराखंड में बेरोजगारी बढ़ी, तीन फीसदी का इजाफा, CMIE की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पेपर लीक के हर आरोपी की पहचान का अभियान
सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ पेपर लीक वाली तीनों परीक्षाओं के संदिग्धों की पहचान को बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी एक माह में एसटीएफ अपनी रिपोर्ट में पेपर लीक के आरोपियों की पहचान की रिपोर्ट आयोग तक पहुंचा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed