फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC sub inspector recruitment Group C Advertisement came out two years passed recruitment is not known

UKSSSC: दो साल पूर्व आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थियों की निकल गई उम्र, भर्ती का अभी तक नहीं कुछ पता

Tue, 14 Nov 2023 06:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 Nov 2023 06:20 PM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन जनवरी 2022 विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। पेपर लीक मामले के बाद से भर्ती कागजों में दफन हो गई। इसके बाद आयोग ने कहा कि परीक्षा की तैयारी की जा रही है, लेकिन अब तक भर्ती का कोई पता नहीं है। 

विज्ञापन
UKSSSC sub inspector recruitment Group C Advertisement came out two years passed recruitment is not known
यूकेएसएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समूह-ग के तहत सब इंस्पेक्टर व अन्य पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकले दो साल पूरे होने वाले हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर गए हैं, लेकिन भर्ती का पता नहीं है।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती को लेकर कोई भी आयोग सुनने को तैयार नहीं है। दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन जनवरी 2022 को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 65, उप निरीक्षक अभिसूचना के 43, गुल्मनायक पुरुष पीएसी, आईआरबी के 89 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 24 मिलाकर 221 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

विज्ञापन

इस भर्ती के लिए आठ जनवरी से 21 फरवरी तक हजारों अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी परीक्षा की तिथि भी जुलाई 2022 में तय की थी, लेकिन इस बीच आयोग के स्नातक स्तरीय सहित कई भर्तियों के पेपर लीक का प्रकरण सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती ट्रांसफर कर दी थी
आननफानन में भर्तियों का अभियान जारी रखने के लिए समूह-ग की ये भर्तियां सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप दी। राज्य लोक सेवा आयोग ने तमाम भर्तियां आगे बढ़ा दी हैं, लेकिन इस भर्ती को लेकर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया। हालात ये हैं कि अभ्यर्थी भर्ती की जानकारी के लिए आयोग के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग को ये भर्ती ट्रांसफर कर दी थी, लेकिन आयोग इसे आगे नहीं बढ़ा रहा है।


ये भी पढ़ें....सुरंग में हर सांस के लिए जंग:  40 जिंदगिंया बचाने के लिए युद्ध स्तर चल रहा कार्य...10 तस्वीरें और 10 बड़े अपडेट

उनका कहना है कि कई अभ्यर्थी अधिकतम आयु सीमा से दो साल ऊपर पहुंच चुके हैं। मामले में राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि इस भर्ती से जुड़ी सेवा नियमालवी के कुछ मामले थे, जिसमें संशोधन की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही वो पूरी होगी, हम भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा देंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed