फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC STF arrests junior engineer in paper leak case

UKSSSC:पेपर लीक मामले में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, परीक्षा से पहली रात 24 छात्रों ने किए थे प्रश्नपत्र हल

Fri, 19 Aug 2022 02:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 19 Aug 2022 02:31 PM IST
सार

UKSSSC पेपर लीक मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा से पहली रात पेपर लीक के प्रश्नों को सॉल्व किया था। एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए जूनियर इंजीनियर से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई।

विज्ञापन
UKSSSC STF arrests junior engineer in paper leak case
आरोपी जूनियर इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 जुलाई को मुकदमा दर्ज होने के बाद एसटीएफ ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक की जांच शुरू की थी। तीन दिन बाद ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अब तक मामले में बीस गिरफ्तारियां हो चुकी है। शुक्रवार को एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड परीक्षा पेपर लीक मामले में उत्तराखंड नकल माफिया के तार उत्तर प्रदेश के  नकल माफिया से जुड़ रहे हैं। एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा लंबी गहन पूछताछ के बाद धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उसे न्यायलय में पेश किया जाएगा।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...पेपर लीक मामला: नौकरियों के सौदागर ने हरिद्वार में सीखा धंधे का ककहरा, सत्ता की सीढ़ियों का किया ऐसे इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ललित राज शर्मा के धामपुर स्थित फ्लैट पर दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा से पहली रात पेपर लीक के प्रश्नों को सॉल्व किया था। नकल के अड्डे पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोग इकट्ठा हुए थे। जिसके बाद एसटीएफ ने बड़े खुलासे के लिए टीम को गैर प्रांतों में रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed