फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Released Recruitment of exercise trainer in Uttarakhand application will Start From 22 January

UKSSSC: युवा हो जाएं तैयार...उत्तराखंड में निकली व्यायाम प्रशिक्षकों की भर्ती, जानिए कब से शुरू हो रहे आवेदन

Thu, 18 Jan 2024 08:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jan 2024 08:10 PM IST
सार

UKSSSC Latest News: युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में व्यायाम प्रशिक्षकों के 59 और डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में व्यायाम प्रशिक्षक के एक पद के लिए यह भर्ती निकाली गई है।

विज्ञापन
UKSSSC Released Recruitment of exercise trainer in Uttarakhand application will Start From 22 January
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के अंतर्गत व्यायाम प्रशिक्षकों के 60 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 22 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

विज्ञापन


आयोग के सचिव एसएस रावत के मुताबिक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में व्यायाम प्रशिक्षकों के 59 और डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में व्यायाम प्रशिक्षक के एक पद के लिए यह भर्ती निकाली गई है।
विज्ञापन


22 जनवरी से 18 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन का मौका मिलेगा। इसके बाद 13 से 15 फरवरी तक आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। आयोग ने मार्च में इसकी भर्ती परीक्षा प्रस्तावित की है। आवेदकों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना एक जुलाई 2023 के मुताबिक की जाएगी। आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

National Games 2024: मंत्री रेखा आर्य के निर्देश, उत्तराखंड में 500 कोच तैयार करेंगे 2500 मेडलिस्ट खिलाड़ी

एनआईएस पटियाला या उससे संबद्ध अन्य संस्थानों से प्रशिक्षण (कोचिंग) में डिप्लोमा होना चाहिए। या फिर बीपीएड, डीपीएड या बीपीई की डिग्री होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क देय होगा। आयोग ने भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी साथ में जारी किया है।

यूकेपीएससी ने 20 भर्तियों का सिलेबस अपडेट किए
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी 20 भर्तियों के सिलेबस वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं। यह पुराने सिलेबस थे, जो कि अब नए बदलावों के साथ जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी इनमें से जिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उसका सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed