{"_id":"65f5a5fd3ac88e73a10e9c19","slug":"uksssc-released-five-vacancies-in-uttarakhand-know-when-applications-are-starting-2024-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC: आचार संहिता से पहले आयोग ने उत्तराखंड में निकाली बंपर भर्तियां, जानें कब शुरू हो रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKSSSC: आचार संहिता से पहले आयोग ने उत्तराखंड में निकाली बंपर भर्तियां, जानें कब शुरू हो रहे आवेदन
Sat, 16 Mar 2024 07:32 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:32 PM IST
सार
UKSSSC Latest News: प्रदेश में 1827 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड में आचार संहिता से पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की पांच भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आयोग ने एलटी शिक्षक भर्ती के 1544, वन निगम स्केलर के 200, वाहन चालक के 34, हवलदार प्रशिक्षक के 24 और सेवायोजन निदेशालय में सहायक भंडारी के 25 पदों पर भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल मिलाकर 1827 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। हवलदार भर्ती के लिए 26 मार्च से 15 अप्रैल तक आवेदन होंगे। आवेदन में 19 से 21 अप्रैल तक संशोधन कर सकेंगे। सहायक भंडारी भर्ती के लिए 28 मार्च से 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन होंगे और 21 से 23 अप्रैल तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।