फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Physical efficiency rules changed in Home Guard recruitment Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: होमगार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता के नियम बदले, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन

Wed, 24 Jul 2024 02:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 24 Jul 2024 02:14 PM IST
सार

होमगार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता के नए नियमों के तहत अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन जारी किया है। हवलदार प्रशिक्षकों की दक्षता परीक्षा अक्तूबर में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
UKSSSC Physical efficiency rules changed in Home Guard recruitment Uttarakhand News in hindi
होमगार्ड भर्ती - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ने होमगार्ड भर्ती के मानकों में बदलाव कर दिया है। नए बदलावों के हिसाब से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा संबंधी संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है।

विज्ञापन

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, होमगार्ड मुख्यालय के अंतर्गत हवलदार प्रशिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन 15 मार्च को जारी किया गया था। मई माह में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ने शारीरिक दक्षता का पाठ्यक्रम संशोधित कर दिया। इसके हिसाब से पुरुष अभ्यर्थी को तीन किलोमीटर की दौड़ चाल अधिकतम 14 मिनट में पूरी करनी होगी।

विज्ञापन


लंबी कूद कम से कम 15 फिट की होनी चाहिए। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए तीन किमी की दौड़ चाल अधिकतम 15 मिनट में और लंबी कूद 12 फिट न्यूनतम रखनी होगी। आयोग अक्तूबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा कराएगा, जिसकी अलग से सूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बदरीनाथ धाम में लहलहाएगा दुर्लभ प्रजाति के भोजपत्र का जंगल, पेड़ वाले गुरुजी घरिया की पहल

सहायक भंडारी भर्ती की उत्तर कुंजी जारी

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अंतर्गत सहायक भंडारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह परीक्षा 21 जुलाई को कराई गई थी। उत्तर कुंजी पर आपत्ति 27 जुलाई तक केवल ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं, जिसका लिंक खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed