फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Patwari lekhpal Exam accused of paper leak are not responding to commission

UKPSC: आयोग को जवाब नहीं दे रहे पेपर लीक के आरोपी, नौ अप्रैल को होनी है फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा

Mon, 03 Apr 2023 11:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Apr 2023 11:18 PM IST
सार

नौ अप्रैल को फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा होने जा रही है, जिसमें पेपर लीक मामले के आरोपियों के भी शामिल होने के आसार हैं। आयोग ने 10 फरवरी को अपनी वेबसाइट पर जारी करते हुए बताया कि था इन सभी को परीक्षाओं से पांच साल के लिए प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
UKPSC Patwari lekhpal Exam accused of paper leak are not responding to commission
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटवारी-लेखपाल और उत्तराखंड जेई भर्ती में पेपर लीक के जिन आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा है, वह आयोग को नोटिस का जवाब नहीं दे रहे हैं। अभी तक कुछेक के जवाब ही मिले हैं। इससे आयोग अभी तक उन्हें प्रतिबंधित नहीं कर पाया।

विज्ञापन

इसी बीच नौ अप्रैल को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा होने जा रही है। राज्य लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद नौ फरवरी को पुलिस ने एक सूची आयोग को भेजी। इसमें पटवारी लेखपाल भर्ती के 44 और जेई भर्ती के 12 ऐसे अभ्यर्थी थे, जो पेपर लीक के पुष्ट आरोपी थे।

विज्ञापन

इस सूची को आयोग ने 10 फरवरी को अपनी वेबसाइट पर जारी करते हुए बताया कि द उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (प्रोसिजर एंड कंडक्ट ऑफ बिजनेस) रूल्स-2013 के बिंदु 23-ए के उप बिंदु 14 के तहत इन सभी को परीक्षाओं से पांच साल के लिए प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस की मियाद एक माह की पूरी हो चुकी
इसके बाद आयोग को पुलिस से जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक में शामिल पाए गए 49 अभ्यर्थियों की सूची मिली, जिसे आयोग ने दो मार्च को वेबसाइट पर जारी करते हुए बताया कि सभी को कारण बताओ नोटिस भेजकर परीक्षाओं से डिबार करने की प्रक्रिया चल रही है।

पहले नोटिस को दो माह होने को हैं, जबकि दूसरी सूची के हिसाब से नोटिस की मियाद एक माह की पूरी हो चुकी है। बावजूद इसके पेपर लीक के आरोपी जवाब देने को तैयार नहीं हैं। इनमें से कुछ ने जवाब दिया है। इससे आयोग ने इन्हें अभी तक डिबार नहीं किया है।

आयोग देख रहा, नोटिस पहुंचा या नहीं

आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना है कि अभ्यर्थियों को ई-मेल, डाक आदि माध्यमों से नोटिस भेजा गया है। अब यह सुनिश्चित किया जा रहा कि उन सभी के पास नोटिस पहुंचा हो। इसके बाद आयोग की बोर्ड बैठक में इन पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

जब तक डिबार नहीं, तब तक दे सकते परीक्षाएं

आयोग के नियमों के हिसाब से जब तक ये 105 अभ्यर्थी आयोग की परीक्षाओं से डिबार नहीं किए जाते, तब तक वह आयोग की परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। नौ अप्रैल को फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा होने जा रही है, जिसमें इनके भी शामिल होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लगेंगे 25 हजार MSME उद्योग, एक लाख को मिलेगा रोजगार, सरकार ने बनाया पांच साल का रोडमैप

हमने नोटिस भेजे हैं। कुछ ने जवाब भेजे हैं। बाकी के जवाब का इंतजार है। इसके बाद आयोग में मामला रखा जाएगा। उसी हिसाब से परीक्षाओं से डिबार करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। -गिरधारी सिंह रावत, सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed