फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Paper leak relatives of accused who stole money were also questioned

पेपर लीक मामला: आरोपी को मिले धन को ठिकाने लगाने वाले रिश्तेदारों से भी होगी पूछताछ, एक डायरेक्टर भी रडार पर

Wed, 31 Aug 2022 01:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 31 Aug 2022 01:37 PM IST
सार

UKSSSC पेपर लीक मामले आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन का मालिक राजेश चौहान गिरफ्तार हुआ था। आरोप था कि उसने दो करोड़ रुपये में केंद्रपाल को पेपर बेचा था। इसके बाद ही केंद्रपाल ने हाकम के माध्यम से अपनी चेन चलाई थी। इस पैसे को राजेश चौहान ने खुद के खातों में न लेकर अपने रिश्तेदारों को दिलवाया था।

विज्ञापन
UKSSSC  Paper leak  relatives of accused who stole money were also questioned
एसटीएफ की प्रेस कांफ्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक मामले में अब एसटीएफ आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान को मिले धन को ठिकाने लगाने वाले उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ करेगी। इसके अलावा कंपनी के अन्य डायरेक्टर भी रडार पर हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इनमें से भी कुछ गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन का मालिक राजेश चौहान गिरफ्तार हुआ था। आरोप था कि उसने दो करोड़ रुपये में केंद्रपाल को पेपर बेचा था। इसके बाद ही केंद्रपाल ने हाकम के माध्यम से अपनी चेन चलाई थी। इस पैसे को राजेश चौहान ने खुद के खातों में न लेकर अपने रिश्तेदारों को दिलवाया था।
विज्ञापन


इस पैसे से बहुत सी संपत्तियां भी खरीदने की बात सामने आई हैं। एसटीएफ को जांच में पता चला था कि राजेश और केंद्रपाल को मिलवाने की कड़ी भी उसकी ससुराल का एक रिश्तेदार है। इन रिश्तेदारों ने भी इस तरह की कमाई से बहुत सा पैसा बटोरा है। इनसे कुछ कृषि और अकृषि भूमि धामपुर के आसपास खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...'हरदा' के बयान से गरमाई सियासत: विस भर्ती को लेकर बोले ..तब मैंने कुंजवाल से कहा था, आप आग से खेल रहे हैं

एसटीएफ को अभी तक राजेश की ज्ञात प्रॉपर्टी का ही पता था। इनकी जानकारी एसटीएफ ईडी को भेज रही है। अब बेनामी संपत्तियां भी राजेश के नाम पर हो सकती हैं। इनका पता भी लगाया जा रहा है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सारी जानकारियों को विभिन्न एजेंसियों के साथ साझा किया जा रहा है। पकड़े गए हर व्यक्ति के बारे में गहनता से पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed