फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC paper leak case Teacher and district panchayat member caught in Uttarkashi

UKSSSC: उत्तरकाशी में शिक्षक और जिला पंचायत सदस्य पकड़े, कई अभ्यर्थियों को मुहैया कराए थे हल किए हुए पेपर

Sun, 14 Aug 2022 08:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Aug 2022 08:06 AM IST
सार

जिला पंचायत सदस्य को पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इस मामले में अब तक 17 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
UKSSSC paper leak case Teacher and district panchayat member caught in Uttarkashi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने शनिवार को मोरी में तैनात व्यायाम शिक्षक और जिला पंचायत सदस्य को पकड़ा है। हालांकि गिरफ्तारी सिर्फ शिक्षक की दिखाई है। उस पर अभ्यर्थियों को हल किया हुआ पेपर मुहैया कराने का आरोप है। 
विज्ञापन


वहीं जिला पंचायत सदस्य को पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इस मामले में अब तक 17 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। देहरादून के रायपुर क्षेत्र में रहने वाला तनुज शर्मा वर्तमान में उत्तरकाशी के मोरी स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड़ में व्यायाम शिक्षक है। उससे पूछताछ के बाद एसटीएफ ने एक ही क्षेत्र के कई अभ्यर्थियों को चिह्नित किया है जिन्होंने लीक हुए पेपर का फायदा उठाया। 
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक को पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड का मुख्य सहयोगी बताया जा रहा है। उसकी नियुक्ति भी वर्ष 2019 में आयोग के माध्यम से हुई थी। उसने वर्ष 2017 में आयोजित सहायक अध्यापक की परीक्षा में उत्तीर्ण की थी। शिक्षक के पूछताछ के बाद एसटीएफ ने हिमाचल जा रहे उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को आराकोट बैरियर पर हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बीते 15 दिन से एसटीएफ के रडार पर था। भनक लगते ही वह बैंकाक चला गया था। । वहां से लौटते ही एसटीएफ ने उस पर शिकंजा कसा। बीते दिन ही वह मोरी के कोटगांव सांकरी में अपने रिजॉर्ट में देखा गया था।  शनिवार देर शाम वह पंजाब नंबर की एक कार से हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहा था। इसी दौरान एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने आराकोट बैरियर पर उसे हिरासत में ले लिया।

दो जनप्रतिनिधियों पर था शक

पेपर लीक मामले में उत्तरकाशी के दो जनप्रतिनिधियों पर शक था। इसमें से एक महिला जनप्रतिनिधि बताई जा रही है। दोनों जनप्रतिनिधि एसटीएफ के रडार पर चल रहे थे। एसटीएफ गिरफ्तारी से पहले संबंधित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है। 

हाकम सिंह पेपर लीक मामले का संदिग्ध है। शिक्षक की गिरफ्तार के बाद उसका नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया है। हाकम सिंह को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। देहरादून से एसटीएफ की टीम पूछताछ के लिए रवाना कर दी गई है। पूछताछ और पुख्ता सबूतों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ 

मोरी के सफल अभ्यर्थी भी हैं रडार पर
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में सर्वाधिक सफल अभ्यर्थियों की संख्या मोरी से है। यहां से करीब 80 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने पेपर खरीद कर सफल होने वाले अभ्यर्थियों को चिह्नित कर लिया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed