Uksssc Paper Leak: नकल माफिया शशिकांत का राइट हैंड कुमाऊं का शिक्षक गिरफ्तार, 40 छात्रों को दिया था पेपर
आरोपी बलवंत ने उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक किया था। उसने करीब 40 छात्रों को इकठ्ठा कर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और गिरफ्तारी की है। मंगलवार को कुमाऊं में लोहाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक एसटीएफ 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी शिक्षक बलवंत यूपी के नकल माफिया शशिकांत का राइट हैंड बताया जा रहा है। बलवंत पहले पीसीओ चलाता था। उसके बाद इलेक्ट्रानिक सामान बेचता था। इसके बाद वह शिक्षक बना।
Uksssc: आयोग की प्रिंटिंग प्रेस में पहला पेपर छपा, वो ही हो गया लीक, पूर्व अधिकारी-कर्मचारी सबसे हो रही पूछताछ
रिजॉर्ट में हुआ नकल का खेल
एसटीएफ के अनुसार, आरोपी बलवंत ने उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक किया था। उसने करीब 40 छात्रों को इकठ्ठा कर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। यह सारा खेल कुमाऊं के ही एक रिजॉर्ट में हुआ। अधिकांश छात्रों को चिन्हित कर लिया गया है। एसटीएफ अब तक दो रिजॉर्ट की पोल खोल चुकी है।
वीपीडीओ भर्ती: झोले में ओएमआर शीट लेकर घूमने वाले कहां हैं, तलाशेगी एसटीएफ