फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc: first paper which print in Commision press that was leaked

Uksssc: आयोग की प्रिंटिंग प्रेस में पहला पेपर छपा, वो ही हो गया लीक, पूर्व अधिकारी-कर्मचारी सबसे हो रही पूछताछ

Mon, 29 Aug 2022 11:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Aug 2022 11:45 PM IST
सार

इस प्रेस में सालभर में केवल सचिवालय संवर्ग रक्षक भर्ती का पेपर छपा था, जिसमें करीब दस हजार उम्मीदवार शामिल होने थे। पहला ही पेपर इस प्रेस से लीक हो गया।

विज्ञापन
Uksssc: first paper which print in Commision press that was leaked
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खुद की प्रेस में पहला पेपर छपवाया, वो ही लीक हो गया। आयोग ने कोरोना काल में ही छोटी परीक्षाओं के लिए यह प्रिंटिंग प्रेस लगवाई थी। दरअसल, कोरोना काल में आवाजाही की दिक्कतों को देखते हुए आयोग के तत्कालीन अधिकारियों ने रायपुर में अपनी प्रिंटिंग प्रेस स्थापित की।

विज्ञापन


Paper Leak Case: पेपर छापने वाली कंपनियों के चयन में भी आयोग की लापरवाही, एसटीएफ की पूछताछ जारी
विज्ञापन


आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक, यह प्रेस छोटी परीक्षाओं के लिए लगाई गई थी क्योंकि इसकी क्षमता कम प्रश्न पत्र छापने की थी। बताया जा रहा है कि इस प्रेस में सालभर में केवल सचिवालय संवर्ग रक्षक भर्ती का पेपर छपा था, जिसमें करीब दस हजार उम्मीदवार शामिल होने थे। पहला ही पेपर इस प्रेस से लीक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व अधिकारी-कर्मचारी सबसे हो रही पूछताछ
आयोग के पूर्व सचिव, परीक्षा नियंत्रक व कर्मचारियों से एसटीएफ लगातार पूछताछ कर रही है। रोजाना किसी न किसी से पूछताछ चल रही है। कई कर्मचारी अंदरखाने काफी डरे हुए बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक आयोग से कोई भी कर्मचारी या अधिकारी पेपर लीक के आरोप में गिरफ्तार नहीं हुआ है।

आयोग परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद
पेपर लीक के विवादों के बीच आयोग के नए अधिकारियों ने सभी बाहरी लोगों के परिसर में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि चूंकि कई मामलों में एसटीएफ की जांच चल रही है। जांच के बीच बाहरी लोगों की आवाजाही को पूर्ण प्रतिबंधित किया गया है। उम्मीदवारों के ज्ञापन या शिकायतें भी आयोग के गेट पर ही रिसीव की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed