फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC paper leak case RIMS company Lucknow owner Rajesh Chauhan arrested

UKSSSC पेपर लीक मामले बड़ी कार्रवाई: एसटीएफ ने लखनऊ RMS कंपनी के मालिक को पकड़ा, अब तक 25 हो चुके गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2022 02:48 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Aug 2022 02:48 PM IST
सार

स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने UKSSSC पेपर लीक मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  दूसरी ओर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विकल्प खुले हैं।  

विज्ञापन
UKSSSC paper leak case RIMS company Lucknow owner Rajesh Chauhan arrested
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

UKSSSC पेपर लीक मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ इससे पहले गिरफ्तार हाकम सिंह रावत को धामपुर भी ले गई। वहां उससे कई घंटे पूछताछ की गई। अब उसके धामपुर निवासी साथी केंद्रपाल पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि उससे भी पूछताछ की गई। हालांकि, एसटीएफ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसटीएफ ने हाकम सिंह रावत की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) हासिल की थी। पहले उससे एसटीएफ कार्यालय में पूछताछ की गई। सांकरी स्थित उसके गेस्ट हाउस ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घोटाले दोबारा न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे: सीएम

यहां कई दस्तावेज और साक्ष्यों को इकट्ठा किया गया। एसटीएफ उसे धामपुर, बिजनौर ले गई थी। यहां उसके कई साथी भी रहते हैं। उसने नकल का सेंटर भी धामपुर में एक मकान को बनाया था। एसटीएफ उसे पूछताछ के लिए इस मकान में भी लेकर गई थी। 


दूसरी ओर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की एजेंसी (एसटीएफ) जांच कर रही है, यदि कोई कमी मिलती है तो अन्य विकल्प खुले हैं। 


ये भी पढ़ें... नवजात के साथ ऐसी क्रूरता: गला काटकर सड़क किनारे फेंका, शव देख पुलिस बोली-बच्चे के साथ ये सुलूक पहली बार देखा


मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पुलिस को जांच में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार इस मामले में बेहद सख्त है। घोटालों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षार्थियों का अहित नहीं होने देगी। जिन लोगों ने हमारे बेटे-बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश की है, उन्हें किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed