फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Paper leak Case Recruitments Calendar in State Uttarakhand news in hindi

UKSSSC: प्रदेश में भर्तियों को नई रफ्तार देने के लिए कसरत तेज, सप्ताह भर में कैलेंडर जारी करने की तैयारी

Thu, 15 Sep 2022 03:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Sep 2022 03:20 PM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कंपनी के चयन का टेंडर निकाला है। अक्तूबर-नवंबर में तीन से चार भर्तियों के विज्ञापन और दिसंबर-जनवरी 2023 में तीन से चार भर्तियों की परीक्षाएं कराने की घोषणा की थी। इस कड़ी में अब आयोग ने इन भर्तियों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कंपनी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UKSSSC Paper leak Case Recruitments Calendar in State Uttarakhand news in hindi
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

प्रदेश में भर्तियों को नई रफ्तार देने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कसरत तेज कर दी है। सप्ताह भर में भर्तियों का कैलेंडर जारी करने की तैयारी के बीच आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पास समूह-ग की 23 भर्तियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार भर्ती प्रक्रिया के समय से पूरा कराने पर जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन


दो दिन पहले आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने एक सप्ताह के भीतर भर्तियों का कैलेंडर जारी करने, अक्तूबर-नवंबर में तीन से चार भर्तियों के विज्ञापन और दिसंबर-जनवरी 2023 में तीन से चार भर्तियों की परीक्षाएं कराने की घोषणा की थी। इस कड़ी में अब आयोग ने इन भर्तियों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कंपनी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...इतिहास में पहली बार: सितंबर में न्यूनतम स्तर पर पहुंचा नैनीझील का जलस्तर, नैनीताल शहर पर दिखने लगा गंभीर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने इसके लिए टेंडर निकाला है, जिसके माध्यम से ऐसी कंपनी का चयन किया जाएगा जो आईटी एक्सपर्ट हो। उम्मीदवारों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल तरीके से करा सके, परीक्षा होने के बाद ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका जारी करे और इस उत्तर पुस्तिका पर आपत्ति का मौका भी ऑनलाइन दे सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed