{"_id":"68d3affd15c41d06470d1efd","slug":"uksssc-paper-leak-accused-khalid-made-applications-from-different-mobile-number-and-e-mai-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC: आरोपी खालिद ने चार फॉर्म में भरे थे आठ मोबाइल नंबर, पिता का नाम भी भरा अलग; आज जारी हो सकती है आंसर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKSSSC: आरोपी खालिद ने चार फॉर्म में भरे थे आठ मोबाइल नंबर, पिता का नाम भी भरा अलग; आज जारी हो सकती है आंसर की
Wed, 24 Sep 2025 02:37 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:37 PM IST
सार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर बाहर भेजने के आरोपी खालिद ने अलग-अलग मोबाइल नंबर व ई-मेल से चार आवेदन किए हुए थे। आयोग ने सभी आवेदन निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
Exam
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खालिद ने चार फॉर्म भरे थे जिनमें अलग-अलग आठ मोबाइल नंबर भरे। पिता का नाम भी एक फॉर्म में अलग दिया था। खालिद का मोबाइल पूरे कांड की महत्वपूर्ण कड़ी है जो अभी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
खालिद अपनी बहन साबिया को बताकर गया था कि वह परीक्षा केंद्र में रहेगा तो उसका जानकार उसके मोबाइल से कॉल करेगा, उसके भेजे सवाल सुमन को भेजकर जवाब मंगवाने है। अब, वही जानकार मिसिंग लिंक है, उसकी और साबिया की बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग ही एकमात्र साक्ष्य है।उसका पता लगाने के लिए ही परीक्षा केंद्र के संचालकों और कर्मियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी वेरिफाइड होनी जरूरी है ताकि आवेदन संबंधी सभी मैसेज और ई-मेल भेजे जा सकें। उन्होंने बताया कि खालिद ने चार आवेदन किए हुए थे, जिनमें आठ मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था। जांच में ये मोबाइल नंबर फर्जी निकले हैं। आयोग की आवेदन प्रक्रियाओं में अभी आधार प्रमाणीकरण जैसी प्रक्रिया शामिल नहीं है। इस कारण अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन कर सकता है। अगर एक आवेदन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...UKSSSC: प्रश्नपत्र के फोटो खींचे, शौचालय में जाकर बहन को भेजे, मेहनत की जगह शॉर्टकट अपनाया, सलाखों के पीछे
आज जारी हो सकती है आंसर की
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा की आंसर की मंगलवार की देर रात या बुधवार को जारी हो सकती है। आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। आंसर की पर आपत्तियां लेने के बाद आयोग रिजल्ट की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। को भरने में दिक्कत हो गई तो दूसरा आवेदन भी कर सकता है। अंतिम आवेदन को ही सही माना जाता है। अभ्यर्थी के पास अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल नहीं है तो वह परिजन के मोबाइल नंबर और ई-मेल से भी आवेदन कर सकता है। आयोग ने नोटिफिकेशन में ही स्पष्ट किया हुआ है कि अगर फर्जी मोबाइल नंबर या ई-मेल दिया तो आवेदन निरस्त हो जाएगा। खालिद के चारों आवेदन आयोग ने निरस्त कर दिए हैं। उसे परीक्षाओं से ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है।