फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC: Opportunity to recruit 63 posts of Assistant Accountant, application start from 5 april

UKSSSC: युवा हो जाएं तैयार...सहायक लेखाकार के 63 पदों पर भर्ती का मौका, इस दिन से शुरू हो रहे आवेदन

Fri, 28 Mar 2025 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Mar 2025 09:58 PM IST
सार

UKSSSC Latest News: भर्ती के लिए पांच अप्रैल से 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में पांच से सात मई के बीच संशोधन कर सकेंगे।

विज्ञापन
UKSSSC: Opportunity to recruit 63 posts of Assistant Accountant, application start from 5 april
- फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 63 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए पांच अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


आयोग के विज्ञापन के मुताबिक, शहरी विकास विभाग में सहायक लेखाकार के 35, सहकारिता में आठ, कारागार प्रशासन में छह, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में तीन, भूतत्व खनिकर्म निदेशालय में एक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में एक, आयुर्वेदिक विभाग में एक, पिटकुल में दो, कार्यालय सहायक तृतीय लेखा के चार, सूचना आयोग में रिकॉर्ड कीपर कम स्टोर कीपर के एक, प्राविधिक शिक्षा परिषद में कैशियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


भर्ती के लिए पांच अप्रैल से 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में पांच से सात मई के बीच संशोधन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा छह जुलाई को प्रस्तावित की गई है। अनारक्षित व ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: 100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में सीएम धामी 32वें स्थान पर, पिछले साल से रैंक में आया जबरदस्त उछाल

हवलदार प्रशिक्षक की परीक्षा 19 अप्रैल को

आयोग ने पर्वतीय अनुसूचित जनजाति के उन अभ्यर्थियों को पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक मौका और दिया है जो कि आवेदन में विकल्प नहीं भर पाए थे। परीक्षा केंद्र आईआरबी द्वितीय झाझरा में चार अप्रैल को सुबह सात बजे उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। आयोग ने शुक्रवार को हवलदार प्रशिक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा पिछले साल 21 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच कराई गई थी। चुने गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अब देहरादून व हल्द्वानी में 19 अप्रैल को कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed