फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC: Governance and Commission not solved Eight cancelled recruitment matter

UKSSSC: शासन और आयोग के बीच फुटबाॅल बनीं आठ भर्तियां, जांच समिति गठित फिर भी नहीं हो पा रहा फैसला

Thu, 03 Nov 2022 12:25 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Nov 2022 12:25 AM IST
सार

पेपर लीक प्रकरण के बाद सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 23 भर्तियों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के हवाले कर दिया था। कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय होने के साथ चार भर्तियों को रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
UKSSSC: Governance and Commission not solved Eight cancelled recruitment matter
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आठ भर्तियों को लेकर दुविधा बढ़ती जा रही है। पहले कैबिनेट ने इनमें से चार भर्तियों को रद्द किया लेकिन लिखित आदेश जारी नहीं किया। बाद में आयोग ने शासन से आठों भर्तियों पर राय मांगी। अब शासन ने भर्तियों को रद्द करने के फैसले को दरकिनार कर आयोग से खुद निर्णय लेने को कहा है। हालांकि, आयोग पहले ही तीन सदस्यीय विशेषज्ञ जांच समिति का गठन कर चुका है।

विज्ञापन


पेपर लीक प्रकरण के बाद सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 23 भर्तियों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के हवाले कर दिया था। कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय होने के साथ चार भर्तियों को रद्द कर दिया गया था। इनका परिणाम जारी नहीं हुआ था। हालांकि, कैबिनेट के फैसले का कोई लिखित आदेश नहीं हुआ। लिहाजा, आयोग के सचिव एसएस रावत ने 29 सितंबर को शासन को पत्र भेजकर आठ भर्तियों पर राय मांगी थी। इनमें चार भर्तियां शासन ने रद्द की थीं और चार की परीक्षा नहीं हुई थी। इसमें कहा गया कि यह सभी भर्तियां भी दागी आरएमएस कंपनी ने कराई थीं। ऐसे में यह कितनी सही हुई हैं, यह कहना मुश्किल है। शासन अपने स्तर से जांच करे और इन भर्तियों पर फैसला ले। 
विज्ञापन


देहरादून: निजी आयुर्वेद, यूनानी कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे से भरी जाएंगी आधी सीटें, प्रस्ताव पर लगी मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आयोग के नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बोर्ड बैठक कर इन भर्तियों पर निर्णय के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया था। अब शासन ने पुराने पत्र का जवाब भेजा है। इसमें कहा गया है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधिनियम 2014 और संचालन विनियम 2015 के विनियम 14(14) के अनुसार परीक्षाओं का संचालन और उनको रद्द या निरस्त करने की शक्ति प्राप्त है। इसीलिए आयोग अपने स्तर से कार्रवाई करे।


यह भर्तियां हुई थीं रद्द
नौ सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने वाहन चालक, मत्स्य निरीक्षक, कर्मशाला अनुदेशक और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती को रद्द करने का निर्णय लिया था। इसकी जानकारी सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने कैबिनेट ब्रीफिंग में दी थी।

इन भर्तियों पर आयोग ने मांगी थी राय
एलटी : 1431 पद, उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक : 600 पद, कनिष्ठ सहायक : 700 पद, पुलिस रैंकर्स : 250 पद, वाहन चालक : 164 पद, कर्मशाला अनुदेशक 157 पद, मत्स्य निरीक्षक 26 पद, मुख्य आरक्षी दूरसंचार 272 पद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed