फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Committee will submit report of eight recruitments to the commission chairman today Uttarakhand

Dehradun News: आठ भर्तियों की रिपोर्ट आज आयोग अध्यक्ष को सौंपेगी समिति, इन परीक्षाओं का भविष्य होगा तय

Fri, 23 Dec 2022 01:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Dec 2022 01:52 PM IST
सार

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया को यह रिपोर्ट आज शुक्रवार को सौंपी जाएगी। आयोग अध्यक्ष मर्तोलिया ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद इन भर्तियों पर आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। आठ भर्तियों के भविष्य को लेकर पूर्व आईएएस एसएस रावत की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।

विज्ञापन
UKSSSC Committee will submit report of eight recruitments to the commission chairman today Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आठ भर्तियों के भविष्य की रिपोर्ट तैयार हो गई है। शुक्रवार को विशेषज्ञ समिति के सदस्य, आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। स्नातक स्तरीय भर्ती, सचिवालय सुरक्षा सेवा संवर्ग सहित कई भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बची हुई आठ भर्तियों के भविष्य को लेकर पूर्व आईएएस एसएस रावत की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।
विज्ञापन


समिति ने आठों भर्तियों में पेपर लीक की आशंकाओं की पड़ताल की है। बृहस्पतिवार की देर रात तक आयोग के दफ्तर में समिति के सदस्य रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया को यह रिपोर्ट आज शुक्रवार को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- CBI जांच की जरूरत नहीं, SIT कर रही ठीक काम

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग अध्यक्ष मर्तोलिया ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद इन भर्तियों पर आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। इनमें एलटी भर्ती, उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक भर्ती, कनिष्ठ सहायक, पुलिस रैंकर्स, वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed