{"_id":"621b2e3b0a6d93109c425465","slug":"ukraine-crisis-students-group-from-romania-left-for-india-tears-of-joy-spilled-as-soon-as-they-took-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Crisis: रोमानिया से छात्रों का दल भारत के लिए रवाना, उड़ान भरते ही खुशी से छलके आंसू, उत्तराखंड के ललित ने शेयर किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ukraine Crisis: रोमानिया से छात्रों का दल भारत के लिए रवाना, उड़ान भरते ही खुशी से छलके आंसू, उत्तराखंड के ललित ने शेयर किया वीडियो
Mon, 28 Feb 2022 12:53 PM IST
रेनू सकलानी
मो.यामिन अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज
मो.यामिन अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:53 PM IST
सार
यूक्रेन से स्वदेश लौट रहे छात्रों ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड के जसपुर के छात्र ललित चौहान ने बताया कि वह रोमानिया आकर यहां बने रिफ्यूजी कैम्प में अपने पांच मित्रों के साथ ठहरा था।
विज्ञापन
रोमानिया से फ्लाइट में बैठे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूक्रेन में फंसे भारत के करीब 230 छात्रों का दल रोमानिया से भारत अपने स्वदेश लौटने के लिए रवाना हो गया है। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के एयरपोर्ट से छात्रों के दल को लेकर फ्लाइट ने उड़ान भर दी है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के आंखों से खुशी के आंसू छलक गए। उत्तराखंड के ललित ने अपने साथियों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।
विज्ञापन
छात्रों ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। बृस्पतिवार को यूक्रेन के खारकीव, कीव, इवानो फ्रांकविस्ट आदि शहरों में रूस की तरफ से बम धमाके करने के बाद वहां फंसे छात्र छात्राओं को शुक्रवार की रात यूक्रेन से रोमानिया सीमा पर सुरक्षित लाया गया था। इनमें उत्तराखंड के जसपुर का छात्र ललित चौहान भी रोमानिया आकर यहां बने रिफ्यूजी कैम्प में अपने पांच मित्रों के साथ ठहरा था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की फोन पर बात
शनिवार को कैम्प में रहने के बाद रविवार की सुबह आठ बजे रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के एयरपोर्ट से फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई। ललित ने बताया कि फ्लाइट में कुल 230 छात्र हैं। इनमे उतराखंड के छह-सात छात्र हैं। अन्य राजस्थान व उत्तर प्रदेश के हैं। ललित ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके मित्र अजय सिंह से फ़ोन के जरिए बात कर हाल जाना।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Russia-Ukraine war: यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड के तीन छात्रों का हुआ स्वागत, कहा-अब जान में जान आई
फ्लाइट पांच घंटे 40 मिनट में भारत के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां से फिर राजस्थान के छात्र छात्राओं को उनके राज्य में छोड़ने जाएगी। सरकार का आभार जताते हुए ललित ने बताया कि खारकीव के हालात बहुत खराब हैं। हम चाहते हैं कि सरकार वहां फंसे भारतीयों को भी स्वदेश लेकर आए। छात्रों ने भारत लौटने पर खुशी जाहिर की है।