{"_id":"6a42a9473379daacfc0c292b","slug":"ukpsc-recruitment-for-63-pcs-posts-in-uttarakhand-is-coming-up-will-soon-release-advertisement-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: युवा हो जाएं तैयार; उत्तराखंड में पीसीएस के 63 पदों के लिए होगी भर्ती, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC: युवा हो जाएं तैयार; उत्तराखंड में पीसीएस के 63 पदों के लिए होगी भर्ती, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन
Mon, 29 Jun 2026 10:55 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:55 PM IST
सार
UKPSC Recruitment Latest News: प्रदेश में पीसीएस के 63 रिक्त पदों का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है। इसका अध्ययन करने के बाद जल्द ही आयोग विज्ञापन जारी करेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में जल्द ही अपर पीसीएस के 63 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। लगातार इंतजार कर रहे युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए राज्य लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि प्रदेश में पीसीएस के 63 रिक्त पदों का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है। इसका अध्ययन करने के बाद जल्द ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि पीसीएस प्री परीक्षा अक्तूबर माह में प्रस्तावित है। अभ्यर्थी उसी हिसाब से अपनी तैयारी को अंजाम दे दें। काफी समय से राज्य के युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand Board: फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका, 22 जुलाई से शुरू होगी अंक सुधार परीक्षा
विज्ञापन
सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 19 जुलाई को
राज्य लोक सेवा आयोग हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक और टाइपिस्ट के 24 पदों पर भर्ती की परीक्षा 19 जुलाई को कराएगा। यह परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में होगी। इसके प्रवेश पत्र चार जुलाई को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। किसी को भी डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।