फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC: questions wrong in lower PCS pre exam 12, commission gave bonus marks to everyone

UKPSC : लोअर पीसीएस प्री परीक्षा में 12 सवाल गलत, आयोग ने दिए सबको बोनस अंक 

Fri, 25 Feb 2022 10:46 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Feb 2022 10:46 AM IST
सार

प्री परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए 28 अगस्त को मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। इसकी अलग से जानकारी आयोग जारी करेगा।

विज्ञापन
UKPSC: questions wrong in lower PCS pre exam 12, commission gave bonus marks to everyone
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : logo

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा आयोग ने 12 दिसंबर को कराई थी। खास बात यह है कि इस परीक्षा में 12 सवाल या उनके विकल्प गलत होने की वजह से आयोग ने सभी उम्मीदवारों को बोनस अंक दिए हैं।

विज्ञापन


आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अब प्री परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए 28 अगस्त को मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। इसकी अलग से जानकारी आयोग जारी करेगा। इस परीक्षा में 12 सवाल ऐसे पूछे गए थे जो कि या तो गलत थे या उनके विकल्प गलत थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश की जीडीपी में 15.45 प्रतिशत पर्यटन का योगदान, निवेश की बताई गई संभावनाएं 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल की कटऑफ रही 105 अंक
लिहाजा, आयोग ने सभी उम्मीदवारों को इसके बोनस अंक देते हुए संशोधित उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी अधिकारी, कर निरीक्षक और खांडसारी निरीक्षक के लिए जनरल की कटऑफ 105 अंक रही है।

जबकि एससी की 94.24, एसटी की 98.50, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस की 105-105 अंक रही है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक के पदों के लिए जनरल की कटऑफ 41.25, एससी की कटऑफ 41.25, ओबीसी की कटऑफ 42.50 और ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 46.75 अंक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed