{"_id":"62186576fe246f14a55ee464","slug":"ukpsc-questions-wrong-in-lower-pcs-pre-exam-12-commission-gave-bonus-marks-to-everyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC : लोअर पीसीएस प्री परीक्षा में 12 सवाल गलत, आयोग ने दिए सबको बोनस अंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC : लोअर पीसीएस प्री परीक्षा में 12 सवाल गलत, आयोग ने दिए सबको बोनस अंक
Fri, 25 Feb 2022 10:46 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:46 AM IST
सार
प्री परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए 28 अगस्त को मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। इसकी अलग से जानकारी आयोग जारी करेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा आयोग ने 12 दिसंबर को कराई थी। खास बात यह है कि इस परीक्षा में 12 सवाल या उनके विकल्प गलत होने की वजह से आयोग ने सभी उम्मीदवारों को बोनस अंक दिए हैं।
विज्ञापन
आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अब प्री परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए 28 अगस्त को मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। इसकी अलग से जानकारी आयोग जारी करेगा। इस परीक्षा में 12 सवाल ऐसे पूछे गए थे जो कि या तो गलत थे या उनके विकल्प गलत थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश की जीडीपी में 15.45 प्रतिशत पर्यटन का योगदान, निवेश की बताई गई संभावनाएं
विज्ञापन
जनरल की कटऑफ रही 105 अंक
लिहाजा, आयोग ने सभी उम्मीदवारों को इसके बोनस अंक देते हुए संशोधित उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी अधिकारी, कर निरीक्षक और खांडसारी निरीक्षक के लिए जनरल की कटऑफ 105 अंक रही है।
जबकि एससी की 94.24, एसटी की 98.50, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस की 105-105 अंक रही है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक के पदों के लिए जनरल की कटऑफ 41.25, एससी की कटऑफ 41.25, ओबीसी की कटऑफ 42.50 और ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 46.75 अंक रही है।