फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC: PCS-J exam 2022 Result released Anoop Bhakuni became topper

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग: PCS-J की परीक्षा का रिजल्ट जारी, अनूप भाकुनी बने टॉपर

Fri, 30 Dec 2022 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Dec 2022 08:58 PM IST
सार

मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों के योग के आधार पर पीसीएस-जे का अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के श्रेष्ठता कर्म में जारी किया गया है।

विज्ञापन
UKPSC: PCS-J exam 2022 Result released Anoop Bhakuni became topper
UKPSC - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस-जे की परीक्षा में अनूप सिंह भाकुनी टॉपर बने हैं। वहीं, हिना कौसर ने दूसरा और सृष्टि शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस- जे 2022 की मुख्य परीक्षा 10 नवंबर को कराई गई थी। जबकि साक्षात्कार 23 दिसंबर को हुआ था।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों के योग के आधार पर पीसीएस-जे का अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के श्रेष्ठता कर्म में जारी किया गया है। इसमें अनूप सिंह भाकुनी, हिना कौसर, सृष्टि शुक्ला, राधा कुलश्रेष्ठ, नैंसी छाबड़ा, शेफाली चंद्रवंशी, सोनम रावत, अभिषेक कुमार मिश्रा, जतिन मित्तल, नवीन राणा और तान्या मिधा का चयन हुआ है। इस संबंध में आयोग की ओर से वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स और विस्तृत आदि सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि, आयोग ने पीसीएस-जे के 13 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। पीसीएस- जे के 2 पदों पर योग्य व्यक्ति नहीं मिल पाए हैं। जिसके चलते पीसीएस- जे के 11 पदों पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed