फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC PCS 2021 Exam Result 17 Naib Tehsildars pass exam and become PCS

UKPSC: 17 नायब तहसीलदार परीक्षा पास कर बने PCS, कई युवा ऐसे जो पास कर चुके विभिन्न भर्तियों की परीक्षाएं

Fri, 30 Aug 2024 11:47 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Aug 2024 11:47 AM IST
सार

UKPSC PCS 2021 Exam Result: अकेले राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में 448 युवाओं ने दो से ज्यादा नौकरी की परीक्षा पास की है। 

विज्ञापन
UKPSC PCS 2021 Exam Result 17 Naib Tehsildars pass exam and become PCS
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2021 परीक्षा में 17 नायब तहसीलदारों ने सफलता हासिल की है। यह सभी पीसीएस बन गए हैं। पारदर्शी परीक्षा से 30 से 40 फीसद प्रतिभावान युवाओं ने एक नहीं बल्कि दो से चार नौकरी की परीक्षा पास की है।

विज्ञापन


अकेले राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में 448 युवाओं ने दो से ज्यादा नौकरी की परीक्षा पास की है। पीसीएस परीक्षा में पहले से नायब तहसीलदार, समीक्षा अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, ईओ, शिक्षक जैसे पदों पर कार्यरत अभ्यर्थियों ने एसडीएम, डीएसपी, वित्त अधिकारी आदि शीर्ष पदों की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


इसी तरह, आबकारी निरीक्षक पंकज भट्ट, अधिशासी अधिकारी वैभव कांडपाल, समीक्षा अधिकारी मुकेश जोशी, बिजनौर में प्रशिक्षु एसडीएम आकांक्षा गुप्ता, अक्षिता भट्ट, नायब तहसीलदार रोबिन राणा, अलकेश नौडियाल आदि ने एसडीएम समेत शीर्ष पदों की परीक्षा पास की है। वहीं, प्रतिभावान सोनिया सिंह, सौम्य गर्ब्याल, अनिल रावत जैसे युवाओं की लंबी फेहरिस्त है, जिन्होंने पहले ही प्रयास में पीसीएस पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Valley OF Flowers: अचानक उफान पर आया गदेरा, पुलिया बहने से 189 पर्यटक फंसे, ऐसे किया रेस्क्यू

युवाओं का भरोसा और चयन बढ़ा
धामी सरकार ने नकल माफियाओं के खेल पर शिकंजा कसा तो 60 से ज्यादा माफिया सलाखों के पीछे गए। इसके बाद सरकार सख्त नकलरोधी कानून लाई। माना जा रहा है कि पेपर लीक की घटनाओं से हताश युवाओं का भरोसा आयोगों पर बढ़ा। माफिया की कमर टूटने से मेधावियों का चयन भी बढ़ गया है। युवाओं को समय पर न केवल नौकरी मिली बल्कि एक साथ दो से ज्यादा परीक्षाएं पास करने से मनपसंद नौकरी का विकल्प भी मिला।

पीसीएस, लोअर पीसीएस समेत अन्य पदों पर बड़ी संख्या में युवाओं ने दो से ज्यादा नौकरी की परीक्षा पास की है। आयोग में इस तरह के मामले पहली बार देखे जा रहे हैं। खासकर दो से ज्यादा परीक्षा पास करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पारदर्शी परीक्षा प्रकिया और सख्त नकलरोधी कानून का परिणाम है कि युवाओं को प्रतिभा के अनुरूप नौकरी मिल रही है।
-जीएस रावत, सचिव, राज्य लोक सेवा आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed