फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Papers made by experts for February-April examinations Uttarakhand news in hindi

UKPSC Papers: फरवरी-अप्रैल तक की परीक्षाओं के लिए विशेषज्ञों ने बनाए पेपर, आयोग ने नई टीम की तैनात

Sat, 11 Feb 2023 10:31 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Feb 2023 10:31 AM IST
सार

पेपर लीक प्रकरण में आरोपी संजीव चतुर्वेदी को आयोग निलंबित कर चुका है। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि कल 12 फरवरी को पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच होने जा रही है। बताया कि आगामी सभी परीक्षाओं के लिए आयोग ने नई टीम तैनात की है।

विज्ञापन
UKPSC Papers made by experts for February-April examinations Uttarakhand news in hindi
परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में फरवरी से अप्रैल तक की परीक्षाओं के लिए नए विशेषज्ञों ने पेपर तैयार किए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने युवाओं से अपील की है कि वह किसी भी बहकावे में न आएं। निश्चिंत होकर परीक्षाओं की तैयारी करें। सभी भर्तियों के पुराने पेपर नष्ट कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि युवाओं के भविष्य व हितों को ध्यान में रखते हुए इस साल 32 परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। इस कड़ी में 12 फरवरी को पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच होने जा रही है। कुछ लोग मीडिया के माध्यम से शंकाएं जता रहे हैं। वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि जैसे ही पुलिस से पटवारी भर्ती को लेकर पुष्ट सूचना मिली तो तत्काल उसे रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


दोबारा परीक्षा 12 को कराई जा रही है। 2022 में हुई एई, जेई परीक्षा पर संदेह होने के बाद पहले आंतरिक जांच की गई। इसके बाद एसएसपी को जांच का पत्र भेजा गया। इसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है।पेपर लीक प्रकरण में आरोपी संजीव चतुर्वेदी को आयोग निलंबित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पटवारी परीक्षा, फॉरेस्ट गार्ड के पेपर तैयार कराए थे, जो कि नष्ट कर दिए गए हैं। नई टीम ने नए पेपर तैयार किए हैं। फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा, पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए पूर्व में छपे सभी प्रश्न-पत्रों, प्रश्न बैंक को आयोग के एक सदस्य की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की देखरेख में नियमानुसार नष्ट किया जाना तय हुआ है।

आयोग ने नई टीम तैनात
आगामी सभी परीक्षाओं के लिए आयोग ने नई टीम तैनात की है। आयोग परिसर में पुलिस, इंटेलीजेंस विभाग की ओर से स्थापित की गई दोहरे सुरक्षा चक्र के माध्यम से कड़ी सुरक्षा के बीच नई टीम की ओर से नए प्रश्न बैंक एवं नए पेपर तैयार कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि नए पेपर के अनुसार ही फरवरी-अप्रैल 2023 की सभी परीक्षाएं कराई जाएंगी।

प्रदेश में 498 केंद्रों पर होगी पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा

राज्य लोक सेवा आयोग 12 फरवरी को प्रदेश में 498 केंद्रों पर पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा कराने जा रहा है। परीक्षा के लिए अल्मोड़ा में 47, बागेश्वर में सात, चमोली में 18, चंपावत में 26, देहरादून में 72, हरिद्वार में 52, नैनीताल में 66, पौड़ी गढ़वाल में 40, पिथौरागढ़ में 24, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में 34, ऊधमसिंह नगर में 47 और उत्तरकाशी में 57 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1,58,210 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। इनमें देहरादून में सर्वाधिक 28,584, नैनीताल में 23,841, हरिद्वार में 20,689, ऊधमसिंह नगर में 20,003, अल्मोड़ा में 10203, बागेश्वर में 2487, चमोली में 4748, चंपावत में 5358, पौड़ी में 13416, पिथौरागढ़ में 7171, रुद्रप्रयाग में 2107, उत्तरकाशी में 11638 परीक्षार्थी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: नकलरोधी कानून लागू...राज्यपाल ने दी मंजूरी, जज की निगरानी में होगी पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच

प्रदेश में पहली बार ब्लैकलिस्ट होंगे नकलची

प्रदेश में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में पेपर लीक हो चुके हैं, लेकिन उनमें शामिल अभ्यर्थियों को अभी तक ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 56 उम्मीदवारों को ब्लैकलिस्ट करने वाला पहला आयोग होगा। इनमें पटवारी लेखपाल भर्ती पेपर लीक में शामिल 44 और एई-जेई भर्ती में शामिल 12 अभ्यर्थी हैं। इन्हें 15 दिन का नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद इन्हें ब्लैकलिस्ट करते हुए सूची वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed