{"_id":"69c6aad315af08bab50c98e6","slug":"ukpsc-lower-pcs-mains-exam-results-released-pcs-j-main-exam-to-begin-on-21-april-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 21 अप्रैल से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC: लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 21 अप्रैल से होगी
Fri, 27 Mar 2026 09:37 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:37 PM IST
सार
लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा पिछले साल 13 व 14 सितंबर को कराई गई थी। अब इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब 18 मई को अभिलेख सत्यापन का काम होगा। वहीं, आयोग पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 से 24 अप्रैल के बीच कराएगा, जिसके एडमिट कार्ड छह अप्रैल को जारी होंगे।
विज्ञापन
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा पिछले साल 13 व 14 सितंबर को कराई गई थी। अब इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक व खांडसारी निरीक्षक के समेकित पदों के लिए 379 और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व गन्ना विकास निरीक्षक के पदों के लिए 34 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 18 मई को प्रस्तावित है। साक्षात्कार परीक्षा शुल्क व पदों की वरीयता आदि की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: एक अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान, 85% मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग हुई पूरी
विज्ञापन
दूसरी ओर, आयोग की पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 21 से 24 अप्रैल को आयोग के हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन में कराई जाएगी। आयोग इसके एडमिट कार्ड छह अप्रैल को वेबसाइट पर जारी कर देगा। किसी को अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।