फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Junior assistant exam question raised when question number is same Uttarakhand news in hindi

UKPSC: कनिष्ठ सहायक परीक्षा में प्रश्न क्रमांक समान होने पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- फैलाई जा रही सूचनाएं भ्रामक

Mon, 06 Mar 2023 10:37 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Mar 2023 10:37 AM IST
सार

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार एक परीक्षा के अलग-अलग पेपर सेट में सवाल नंबर एक से 100 तक समान क्रम में आए हैं। प्रश्नों के उत्तरों की शृंखला भी समान थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई जगह पर प्रश्न पत्रों की सील टूटी होने के भी साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन
UKPSC Junior assistant exam question raised when question number is same Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की कनिष्ठ सहायक परीक्षा में पेपर के चारों सेट में प्रश्नों के क्रमांक एक समान होने पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने सवाल उठए हैं। संघ का आरोप है कि विशेष व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है जबकि आयोग का कहना है कि क्रमांक एक समान होने से परीक्षा की शुचिता पर कोई असर नहीं पड़ा। कहीं भी अनियमितता या नकल का मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

रविवार को परीक्षा संपन्न होने के बाद बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार एक परीक्षा के अलग-अलग पेपर सेट में सवाल नंबर एक से 100 तक समान क्रम में आए हैं। प्रश्नों के उत्तरों की शृंखला भी समान थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई जगह पर प्रश्न पत्रों की सील टूटी होने के भी साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन


बताया कि एक अभ्यर्थी ने उन्हें बताया कि उसके आगे वाली सीट पर बैठे अभ्यर्थी की ऑप्टिकल मार्क रीडर (ओएमआर) की छायाप्रति नहीं थी। कई अभ्यर्थियों के प्रश्न पुस्तिका क्रमांक तथा उत्तर पुस्तिका क्रमांक अलग-अलग थे, जो कि हमेशा समान होते हैं। उन्होंने आयोग के अध्यक्ष, सचिव से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान नितिन दत्त, रमेश चौहान, सुशील कैंतुरा, हिमांशु, सचिन खन्ना, ऋतु परी, मीनाक्षी चौहान, संदीप कंडारी, अमन चौहान, अनिल, नवीन, आयुष राणा, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्र सीरीज को लेकर फैलाई जा रही सूचनाएं भ्रामक

उधर, आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना है कि कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा दो घंटे की थी, जिसमें 100 सवाल पूछे गए थे। उन्होंने कहा कि प्रश्नों के क्रमांक की जानकारी परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद मिली। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्रों की सभी सीरीज में प्रश्नों का क्रमांक एक समान होने से परीक्षा की शुचिता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर अनियमितता या नकल संबंधी शिकायत सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र की सीरीज को आधार बनाकर प्रसारित की जा रही सूचनाएं पूर्णत: भ्रामक, निराधार और असत्य हैं।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए दो लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed