फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Jobs News Online application started for recruitment to 1097 posts of Junior Engineer

UKPSC: जूनियर इंजीनयर के 1,097 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जल्दी करें छूट न जाए मौका

Sun, 15 Oct 2023 07:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Oct 2023 07:54 PM IST
सार

UKPSC Recruitment News: भर्ती के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, देहरादून, गोपेश्वर, हरिद्वार, नई टिहरी, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और उत्तरकाशी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
UKPSC Jobs News Online application started for recruitment to 1097 posts of Junior Engineer
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियर के 1,097 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पेपर लीक की वजह से पूर्व में रद्द हुई जेई भर्ती के पद भी इसमें शामिल कर दिए गए हैं। भर्ती के लिए तीन नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि इस भर्ती से ग्रामीण निर्माण विभाग में जेई सिविल के 187, जेई इलेक्ट्रिकल के नौ, जेई टेक्निकल के पांच, सिंचाई विभाग में जेई सिविल के 75, जेई मैकेनिकल के 63, लघु सिंचाई विभाग में सिविल के 22, मैकेनिकल के 18, एग्रीकल्चर के छह, पंचायती राज विभाग में सिविल के 41, जल संस्थान में सिविल के 79।
विज्ञापन


जल निगम में सिविल के 50, इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के 12, पीडब्ल्यूडी में सिविल के 210, टेक्निकल के 16, मैकेनिकल के दो, इलेक्ट्रिकल के 24, ऊर्जा विभाग में नौ, आवास विभाग में सिविल के 135, कृषि विभाग में इंजीनियरिंग शाखा के 37, शहरी विकास विभाग में सिविल के 32, उरेडा में 10, पिटकुल में पांच व यूजेवीएनएल में 50 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड बाल आयोग:  दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब, एसएसपी नैनीताल को लिखा पत्र

देना होगा इतना शुल्क

आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 172.30 रुपये, एससी-एसटी को 82.30 रुपये और दिव्यांग को 22.30 रुपये शुल्क देना होगा। 

यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र

भर्ती के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, देहरादून, गोपेश्वर, हरिद्वार, नई टिहरी, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और उत्तरकाशी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इससे पूर्व आयोग ने 25 नवंबर 2021 को 776 पदों पर जेई भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था, जिसकी परीक्षा पिछले साल सात से 10 मई के बीच हुई थी। रिजल्ट पिछले साल 31 अगस्त को जारी होने के बाद इस भर्ती को पेपर लीक के बाद रद्द कर दिया गया था। आयोग ने इन सभी 776 पदों को भी नई जेई भर्ती में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed