फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC: Departmental recruitment will be done on 692 posts of Principal course ready Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: प्रधानाचार्य के 692 पदों पर होगी विभागीय भर्ती, कोर्स तैयार, आयोग ने प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा

Mon, 08 Jan 2024 08:42 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Jan 2024 08:42 AM IST
सार

विभाग के काफी प्रयास के बाद भी प्रधानाचार्य के खाली पद नहीं भर पाए हैं। प्रदेश के इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,385 पदों में से 1,024 पद पिछले कई साल से खाली हैं, जिससे इन विद्यालयों में व्यवस्था बनाए रखने एवं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। अब इन्हें भरने की तैयारी है।

विज्ञापन
UKPSC: Departmental recruitment will be done on 692 posts of Principal course ready Uttarakhand news in hindi
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए विभागीय भर्ती होगी। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। आयोग का कहना है पाठ्यक्रम को मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है, जिसे मंजूरी मिलते ही भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,385 पदों में से 1,024 पद पिछले कई साल से खाली हैं, जिससे इन विद्यालयों में व्यवस्था बनाए रखने एवं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। हालांकि, अधिकतर विद्यालयों में वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है, लेकिन विभाग के काफी प्रयास के बाद भी प्रधानाचार्य के खाली पद नहीं भर पाए हैं,
विज्ञापन


इसके देखते हुए शासन ने इन पदों को विभागीय भर्ती से भरने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से निर्णय लिया गया है कि इन विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति से एवं शेष पदों को विभागीय भर्ती से भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में शतप्रतिशत पदोन्नति का था प्रधानाचार्य का पद

सरकारी इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य का पद पूर्व में शतप्रतिशत पदोन्नति पदोन्नति का पद था। तय मानकों को पूरा करने वाले हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पदोन्नति पाकर प्रधानाचार्य बनते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब पदोन्नति के साथ ही विभागीय परीक्षा से इन पदों को भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें...Amar Ujala Jyotish Mahakumbh:  राज्यपाल बोले- 500 साल बाद अब अयोध्या में दिव्य-भव्य रूप में दिखेगा राम मंदिर

प्रधानाचार्य के पदों को विभागीय भर्ती से भरने की कार्रवाई चल रही है। आयोग ने इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। जल्द ही विभागीय भर्ती शुरू की जाएगी। -गिरधारी सिंह रावत, सचिव राज्य लोक सेवा आयोग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed