फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ukd promise to free electricity water in hill area.

ऐरी का एलान, उक्रांद सत्ता में आई तो बिजली-पानी मुफ्त

Thu, 16 Jun 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट/चौखुटिया (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट/चौखुटिया (अल्मोड़ा) Updated Thu, 16 Jun 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
ukd promise to free electricity water in hill area.
यूकेडी की रैली में शामिल केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी व संरक्षक काशी सिंह ऐरी। - फोटो : फाइल फोटो
उक्रांद की शंखनाद यात्रा का समापन करते हुए दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस के नेताओं ने निजी स्वार्थों के चलते प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। शराब, खनन का खेल दोनों दलों के बड़े नेता खेल कर रहे हैं, कहा कि उक्रांद सत्ता में आई तो प्रदेश में पूर्ण रूप से नशाबंदी करेगी, 2002 से 2017 तक हुए घोटालों की निष्पक्ष जांच करा पर्वतीय क्षेत्र में बिजली, पानी मुफ्त दिलाएगी।
विज्ञापन


प्रत्येक परिवार में सरकारी नौकरी
ऐरी ने कहा कि राज्य की भाजपा, कांग्रेस की कुनीतियों के चलते राज्य की अवधारणा 16 सालों बाद भी पूरी नहीं हुई है। लोग पलायन कर रहे हैं। सत्ता के लिए विधायकों की बोली लगाई जा रही है। यदि उक्रांद सत्ता में आई तो घोटालों के दोषियों को जेल भेजेगी, प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देगी, जल, जंगल, जमीन को बचाने का प्रयास करेगी। प्रदेश में नशाबंदी होगी। गैरसैंण में स्थायी राजधानी बनेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस की करतूतों के चलते प्रदेश की 70 विधानसभा सीटें सिमटकर 58 पर आ गई हैं, लेकिन दोनों दल विधायकों की खरीद-फरोख्त दल बदल करवाने में लगे हैं। द्वाराहाट विधानसभा नेतृत्वविहीन हो चुकी है। प्रदेश की जनता दोनों दलों को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को युवा प्रकोष्ठ के राजू मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रौतेला आदि ने भी संबोधित किया। संतोष कबड़वाल, देहरादून महिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी रावत, हरिद्वार से पहुंची सुनीता पंवार, जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, आनंद बिष्ट, बहादुर रावत, जयपाल रावत, विपिन पंत, पूरन पांडे आदि थे। छोलिया नृत्य, ढोल, नगाड़ों के साथ अतिथियों का स्वागत हुआ। केंद्रीय प्रवक्ता जगदीश बुधानी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed