फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ukd leader wife commit suicide.

उक्रांद नेता की पत्नी ने जहर खाकर जान दी

Mon, 22 Jun 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 22 Jun 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
ukd leader wife commit suicide.

उत्तराखंड क्रांति दल (पी) के केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती की पत्नी ने शनिवार देर रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


घटना की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक रविवार को गोपेश्वर में उक्रांद (पी) की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित थी। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक के संबंध में विचार-विमर्श करने के बाद उक्रांद नेता सत्य प्रकाश सती देर रात करीब 12 बजे घर पहुंचे।

पति के इंतजार में तब तक उनकी पत्नी सरोजनी सती (38) ने खाना नहीं खाया था। बताया जाता है कि घर देरी से पहुंचने पर सत्य प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर सरोजनी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


बड़ी बेटी ने मां को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। सरोजनी की हालत बिगड़ते देख सत्यप्रकाश आनन-फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय लाए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को शाम चार बजे सरोजनी की मां, भाई और चाचा भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सत्य प्रकाश जिला न्यायालय में अधिवक्ता भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed